ब्रेकिंग
नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

PATNA POLICE: 'शक्ति सुरक्षा दल' ने लिया महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा, कोई दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें कॉल

पटना में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित शक्ति सुरक्षा दल सक्रिय है। एक माह में 1909 महिलाओं ने टीम से सहायता ली। छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई। 2 हेल्पलाइन नंबर जारी कर महिलाओं से निडर होकर संपर्क करने की अपील की गई है।

बिहार
त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना एसएसपी के निर्देशन में गठित “शक्ति सुरक्षा दल” शहर की छात्राओं, युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए लगातार सक्रिय है। यह विशेष टीम नियमित रूप से स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित करती है, उनकी समस्याएँ सुनती है और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करती है। एक महीने में 1909 महिलाओं ने शक्ति सुरक्षा दल से मदद ली है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनी इस दल के त्वरित कार्रवाई से भरोसा बढ़ा है। 


“शक्ति सुरक्षा दल” शहर की छात्राओं, युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए लगातार सक्रिय है। यह विशेष टीम नियमित रूप से स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित करती है, उनकी समस्याएँ सुनती है और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करती है। एक माह में 1909 महिलाओं ने मदद ली है। नवंबर महीने में कुल 1909 महिलाओं/युवतियों ने शक्ति सुरक्षा दल से संपर्क किया। इनमें प्रमुख रूप से छेड़छाड़ एवं स्टॉकिंग, आपातकालीन सहायता, बच्चियों की सुरक्षा संबंधी चिंताएँ, ब्लैकमेलिंग अन्य संवेदनशील मामले शामिल रहे। शक्ति सुरक्षा दल की टीम के द्वारा 65 काउंसलिंग, 45 शिकायतों की जाँच एवं कार्रवाई और 23 शिकायतें संबंधित थानों को अग्रसारित की गईं। 


दो मोबाइल नंबर जारी, तुरंत संपर्क की सुविधा

पटना पुलिस ने सभी महिलाओं, युवतियों और बच्चियों से अपील की है कि वे पूरी निडरता और गोपनीयता के साथ अपनी समस्या साझा करें, उनकी पहचान सुरक्षित रखी जाएगी और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। महिलाओं की त्वरित सुरक्षा सहायता हेतु दो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं..

9296598170 (टीम-01)

9296580210 (टीम-02)


नगर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य पटना) दीक्षा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शक्ति सुरक्षा दल का उद्धेश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। उन्हें जागरूक बनाना और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहना है। उन्होंने कहा कि पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें