ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

सुपौल में बड़ा हादसा: 11 साल के बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, घटना का LIVE वीडियो वायरल

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में कलश यात्रा के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई, हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SUPAUL: सुपौल (त्रिवेणीगंज): सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार दोपहर छातापुर सीमावर्ती इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पहचान हरिहरपट्टी पंचायत के भगवानपुर वार्ड संख्या 5 निवासी रमेश मंडल के 11 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, अमित गोनहा पंचायत के बहेरवा हाट के समीप आयोजित विष्णु यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल होने जा रहा था।


इसी दौरान हरिहरपट्टी चौक से छातापुर के लक्ष्मीपुर गांव जाने वाली ग्रामीण सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है।


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस संबंध में त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें