ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामापटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा

Bihar News: विदेश घूमने गई बिहार की सहायक निदेशक की नौकरी पर संकट, लौटते ही विभाग ने जारी कर दिया शो-कॉज नोटिस; सामने आई बड़ी वजह

Bihar News: बिहार राज्य योजना परिषद की सहायक निदेशक शालिनी कुमारी को बिना अनुमति विदेश यात्रा करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। विभागीय कार्रवाई में निलंबन तक की संभावना जताई गई।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार राज्य योजना परिषद की सहायक निदेशक शालिनी कुमारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिना सरकार से पूर्व अनुमति लिए ही वह अपने पति के साथ एक सप्ताह के लिए इंडोनेशिया के बाली चली गईं। लौटने पर उन्हें विभाग ने कारण बताओ नोटिस थमाया है।


योजना एवं विकास विभाग ने शालिनी कुमारी को नोटिस में 7 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि समय पर जवाब न देने पर विभाग उनके पक्ष जाने बिना ही कार्रवाई कर सकता है। इस कारण अब उनकी नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। शालिनी कुमारी 67वीं बैच की अधिकारी हैं और 2024 में योजना विकास पदाधिकारी के रूप में सेवा में शामिल हुई थीं।


नोटिस में कहा गया है कि शालिनी कुमारी ने 17 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक बाली, इंडोनेशिया की यात्रा के लिए 11 अक्टूबर 2025 को टिकट बुक किया था। इसके दो महीने बाद 12 दिसंबर 2025 को, यानी विदेश प्रस्थान के दो कार्य दिवस पहले, उन्होंने विभाग से अनुमति के लिए आवेदन किया। विदेश से लौटने के बाद 26 दिसंबर 2025 को उन्होंने अपने पदस्थ कार्यालय में ज्वाइन किया।


विभाग ने इस कदम को गंभीर अनुशासनहीनता बताया है। नोटिस में कहा गया कि यात्रा स्पष्ट रूप से पूर्व निर्धारित थी, लेकिन विभागीय अनुमति अंतिम समय में मांगी गई। विदेश प्रस्थान से पहले अनुमति प्राप्त न होने के बावजूद यात्रा करना स्वेच्छाचारित और गंभीर अनुशासनहीनता है।


सहायक उप निदेशक शालिनी कुमारी को 7 दिनों के भीतर जवाब देना अनिवार्य है। विभागीय कार्यवाही में उनके कृत्य की गंभीरता के आधार पर निलंबन या उससे अधिक कार्रवाई की संभावना है। सरकारी नियमों के अनुसार, निजी विदेश यात्रा के पहले NOC लेना अनिवार्य होता है। राजपत्रित अधिकारियों का आवेदन मुख्यमंत्री तक, जबकि अराजपत्रित कर्मचारियों का आवेदन विभागाध्यक्ष तक भेजा जाता है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें