ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

सबसे "डरपोक पॉलिटिशियन" हैं राहुल गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, कहा..वो सीनियर नेताओं को देखना पसंद नहीं करते

पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राहुल को सबसे डरपोक पॉलिटिशियन बताते हुए कहा कि वह पार्टी के मजबूत नेताओं से डरते हैं और बाहरी नेताओं को ज्यादा तरजीह देते हैं।

bihar
राहुल गांधी पर साधा निशाना
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ऐसा बयान दिया है कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यह उनका बयान है जो कभी राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और मां सोनियां गांधी के खास नेता थे। अब वो कांग्रेस में नहीं हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 


हम बात कर रहे हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद की जिन्होंने अपने बयान से सबको हैरान कर दिया। शकील अहमद ने राहुल गांधी को सबसे डरपोक पॉलिटिशयन बताया। कहा कि राहुल गांधी ऐसे कांग्रेस नेता हैं जो मजबूत कांग्रेसियों से डरते हैं और नये नेताओं को प्राथमिकता देते हैं। एक निजी चैनेल को दिये गये इंटरव्यू में शकील अहमद ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सिर्फ नाम के अध्यक्ष हैं। रिमोट तो राहुल गांधी के हाथ में है। राहुल गांधी पौधा लगाने से ज्यादा पौधे को उखाड़ने में रुची रखते हैं। उनको अपनी पार्टी के ही मजबूत नेताओं से डर लगता है। यही कारण है कि दूसरी पार्टी से आकर कांग्रेस का दामन थामने वाले नेताओं को राहुल गांधी ज्यादा महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से ज्यादा डरपोक पॉलिटिशयन अब तक मैंने नहीं देखा। 


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बॉस वाली फिलींग पसंद करते हैं। उन्हें कांग्रेस मजबूत चाहिए पर कांग्रेसी मजबूर चाहिए। शकील अहमद ने कहा कि राहुल गांधी अपने से ज्यादा उम्र के नेताओं के साथ उठना बैठना पसंद नहीं करते। राहुल का मानना है कि उम्रदराज नेताओं के साथ बैठेंगे तो आप और जी कहना पड़ेगा। इसलिए वो सीनियर नेताओं को देखना पसंद नहीं करते। वो वरीय नेताओं से खुद किनारा ले लेते हैं।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें