ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पवन सिंह का गाना धरती पर बजता है, मेरा गाना चांद पर बज रहा है: वैभव सूर्यवंशी द्वारा पावर स्टार का गाना बजाए जाने पर बोले खेसारी लाल यादव

क्रिकेट मैच जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी द्वारा पवन सिंह का गाना बजाए जाने पर खेसारी लाल ने कहा कि गाना किसी का बजे मेरा बजे या पवन सिंह का बजे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इससे भोजपुरी का नाम रोशन हो रहा है। धोनी, इशान किशन, सूर्यवंशी सभी हम सबके गौरव

बिहार न्यूज
बंगाल में करेंगे चुनाव प्रचार!
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पिछले दिनों U19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने जमकर इस क्षण को सेलिब्रेट किया था। शाइनिंग स्टार वैभव सूर्यवंशी ने कहा था कि पंजाबी गाना नहीं समझ आ रहा है। भोजपुरी गाना बजाओ। पवन सिंह के "सॉरी सॉरी" गाने पर ठुमका लगाते दिखे वैभव सूर्यवंशी का डांस देखते ही देखते वायरल हो गया। जैसे ही भोजपुरी गाना शुरू हुआ और वैभव ने कमाल का डांस किया।


वही क्रिकेट मैच जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी द्वारा पवन सिंह का गाना बजाए जाने पर खेसारी लाल ने कहा कि गाना किसी का बजे मेरा बजे या पवन सिंह का बजे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इससे भोजपुरी का नाम रोशन हो रहा है। धोनी, इशान किशन, सूर्यवंशी सभी हम सबके गौरव है। पवन सिंह का गाना धरती पर बज रहा है मेरा गाना चांद पर बज रहा है।


वही बंगाल में चुनाव प्रचार करने के सवाल पर कहा कि कोई बुलाएगा तो क्यों नहीं जाएगे। चुनाव प्रचार के बंगाल में कोई भी पार्टी बुलाएगी वो जाएंगे। भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान पत्रकारों के हर सवाल का जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि मनोज तिवारी कह रहे हैं कि रितेश पांडेय जनसुराज छोड़ दिये हैं वो अब बीजेपी में कभी भी जा सकते हैं और यह भी कह रहे हैं कि खेसारी लाल भी भाजपा का दामन थामेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव यादव ने कहा कि मैं कही नहीं जा रहा हूं, मैं कलाकार हूं..मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। राजनीति हमारे वश की बात नहीं है। 


खेसारी लाल ने आगे कहा कि पॉलिटिक्स में झूठ बोलना पड़ता है, हम सच बोलने वाले लोग हैं। सच बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती। मुझे बीजेपी क्या कही नहीं जाना है। मैं जहां हूं सही हूं। उन्होंने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ना था एक बार सेचुयेशन ही ऐसा हुआ लड़ लिये। देख लिया कि सच्चाई यहां नहीं चल सकती। मैं एक कलाकार के रूप में बहुत खुश हूं। मुझे बस संगीत से मतलब है और संगीत ही मेरा जीवन है।


इस दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के बार में कुछ भी बोलने से खेसारी लाल ने इनकार कर दिया। कहा कि मैं किसी के पारिवारिक विवाद पर नहीं बोलना चाहता। एक नागरिक होने के नाते कई बार बोल चुका हूं और तब इसका खामियाजा भी भुगत चुका हूं। पवन सिंह की फैमिली पर बोलने से अभद्र टिपप्पियां मुझ पर की जाती है। मुझे ट्रौल किया जाता है। इसलिए इस मामले में कुछ भी बोलना हम मुनासिब नहीं समझते।




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें