Bihar Police: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जो थानेदार की पोस्टिंग के संबंध में है। पटना जिले के कई थानों में नए थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी गयी है।
रोशनी कुमारी के निलंबन के बाद खाली पड़े चित्रगुप्त नगर थाने में नए SHO को भेजा गया है। नदी थाने के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक शंकर झा को चित्रगुप्तनगर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही दीदारगंज के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक रणविजय कुमार को पटना पुलिस केंद्र भेजा गया है।
पटना पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अन्य थानों में भी थानाध्यक्षों के स्थानांतरण और नई पोस्टिंग की सूची जारी की गई है। नीचे देखिये पूरी लिस्ट..






