ब्रेकिंग
टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबटेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

इनकम टैक्स से डाकबंगला तक पार्किंग बैन, इस्कॉन मंदिर जाने वालों के लिए नई व्यवस्था

पटना में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए इनकम टैक्स गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक तीन-चार पहिया वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस्कॉन मंदिर और बुद्ध मार्ग जाने वालों को अब तारामंडल स्थित स्मार्ट मल्टी लेवल पार्किंग का उपयोग करना होगा।

बिहार
मल्टी लेवल पार्किंग में लगाये गाड़ी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए यातायात पुलिस लगातार काम कर रही है। इस बार पटना के इनकम टैक्स गोलम्बर से लेकर डाकबंगला चौराहा तक बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था तैयार की गयी है। इसे लेकर ट्रैफिक एसपी ने आदेश जारी किया है।


यातायात कार्यालय, पुलिस अधीक्षक ने इसे लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जिसके अनुसार अब नेहरू पथ पर चलने वाले तीन पहिया / चार पहिया वाहनों की पार्किंग इनकम टैक्स गोलम्बर से डाकबंगला चौराहा तक के मार्ग में वर्जित रहेगी। वही बुद्ध मार्ग से जी०पी०ओ० गोलम्बर के नीचे तक के मार्ग पर तीन पहिया / चार पहिया वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 


वही इस्कॉन मंदिर जाने वाले या बुद्ध मार्ग का इस्तेमाल करने वाले चार पहिया वाहन के मालिकों को अब तारामंडल के सामने बने स्मार्ट मल्टी लेवल पार्किंग में अपनी गाड़ी लगानी होगी। वो इस्कॉन मंदिर के आस-पास या फिर बुद्ध मार्ग में कही गाड़ी नहीं लगा पाएंगे। बता दें कि तारामंडल के सामने बने स्मार्ट मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। इस मल्टी लेवल पार्किंग की क्षमता 96 गाड़ियों की है। यही चार पहिया वाहन के मालिक अपनी गाड़ी को पार्क कर सकेंगे। यहां तीन पहिया वाहनों की भी पार्किंग की जा सकती है। मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स आने वाले लोग अपनी गाड़ी मौर्यालोक स्थित स्मार्ट मल्टी लेवल पार्किंग में कर सकते हैं। 


इनकम टैक्स से डाकबंगला और इस्कॉन मंदिर या बुद्ध मार्ग जाने वाले लोग अपनी वाहनों की पार्किंग नहीं कर सकते हैं। वो तारामंडल के सामने बने स्मार्ट मल्टी लेवल में ही पार्किंग कर सकते हैं। यदि कोई इन मार्गों पर तीन पहिया या फिर चार पहिया वाहनों की पार्किंग करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह व्यवस्था 7 दिसंबर 2025 से प्रभावी रहेगा। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें