ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

पटना के चकारम का रहने वाला मोस्टवांटेड अपराधी दुर्गेश मिश्रा गिरफ्तार, लोहानीपुर में वेश बदलकर रह रहा था

पटना का मोस्टवांटेड अपराधी दुर्गेश मिश्रा उर्फ गोलू पंडित 12 साल बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ा। लोहानीपुर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार, हुलिया बदलकर पुलिस से बच रहा था। हत्या, अपहरण और रंगदारी सहित कई मामलों में वांछित।

बिहार
12 साल से फरार अपराधी STF के चढ़ा हत्थे
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना के मोस्टवांटेड अपराधी दुर्गेश मिश्रा उर्फ गोलू पंडित को बिहार एसटीएफ ने अरेस्ट किया है। लोहानीपुर में एक किराए के मकान से उसे दबोचा गया। दुर्गेश मिश्रा पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम का रहने वाला है। वह 2014 से फरार था और पिछले12 साल से वह लगातार ठिकाना बदल रहा था।


वांछित अपराधी दुर्गेश मिश्रा पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के लोहानीपुर इलाके में छिपा हुआ था। यहां जहां पिछले कई साल वह किराये पर घर लेकर रह रहा था। पहचान छिपाने के लिए उसने अपना दाढ़ी-मूंझ कटवा लिया था और सिर में टोपी पहनकर रहता था, जिससे की लोग उसे पहचान ना पाये। लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली थी। 


30 नवंबर को बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि दुर्गेश मिश्रा लोहानीपुर में छिपा हुआ है। यहां वो अपना हुलिया बदलकर किराये के मकान में रहता था, उसके बारे में इलाके के लोग भी अनजान थे। जब पता चला कि दुर्गेश मिश्रा वांछित अपराधी है, उसे कई साल से पुलिस तलाश रही है। 


पुलिस की नजर से बचने के लिए वो घर से बाहर भी जल्दी नहीं निकलता था। उसके ऊपर हत्या, अपहरण, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं। बेऊर इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए उसे लोहानीपुर से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें