ब्रेकिंग
पटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्ज

Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान

पटना में अवैध पार्किंग पर अब सख्त कार्रवाई शुरू होने जा रही है। पुलिस दिन-रात अभियान चलाकर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को जब्त करेगी। जुर्माना, टोइंग शुल्क और बार-बार उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई होगी। प्रशासन ने यातायात सुचारू रखने के

Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna traffic action : पटना में सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ अब दिन और रात दोनों समय सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजधानी की सड़कों को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत पुलिस नियमित रूप से रात में गश्त करेगी और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को जब्त करेगी। जब्त किए गए वाहनों को टो कर थाने ले जाया जाएगा और वाहन मालिकों से जुर्माने के साथ-साथ टोइंग शुल्क भी वसूला जाएगा। यदि इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन जारी रहा तो संबंधित वाहन मालिक का लाइसेंस रद्द कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने अधिकारियों को राजधानी की सड़कों को अवरोधमुक्त और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कई कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि नो-पार्किंग जोन में दिन के समय भी पांच मिनट से अधिक वाहन खड़ा करने पर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को शहर के विभिन्न इलाकों में नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन चिह्नित कर उनका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।


प्रशासन ने अशोक राजपथ, नेहरू पथ, बोरिंग रोड, बैरिया, गांधी मैदान, आयकर गोलंबर से डाकबंगला चौराहा और बुद्ध मार्ग से जीपीओ गोलंबर तक नो-पार्किंग नियमों को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है। इन मार्गों पर तीन और चार पहिया वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सड़कों पर बिक्री के लिए अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को भी जब्त कर उनके मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा रात के समय सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत रूप से खड़ी गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।


यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) तकनीक के माध्यम से नो-पार्किंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और अतिक्रमण करने वालों पर मौके पर ही चालान काटा जाएगा। गोलंबर के 20 मीटर के दायरे में लगे ठेले और दुकानों का सामान भी जब्त करने का निर्देश दिया गया है, जिसकी निगरानी जिला नियंत्रण कक्ष से की जाएगी।


प्रशासन का कहना है कि शहर में रात के समय सड़क किनारे खड़े वाहन दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहे हैं। तेज रफ्तार वाहन अक्सर खड़ी गाड़ियों से टकरा जाते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बढ़ जाता है। नेहरू पथ, अशोक राजपथ, बोरिंग कैनाल रोड, कंकड़बाग, स्टेशन से गांधी मैदान मार्ग, एक्जीबिशन रोड और मीठापुर जैसे इलाकों में अवैध पार्किंग के कारण जाम की समस्या आम हो गई है।


वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था के तहत इस्कॉन मंदिर और बुद्ध मार्ग जाने वाले निजी चारपहिया वाहन तारामंडल के सामने बने 96 स्लॉट वाले स्मार्ट मल्टी-लेवल पार्किंग का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, तीनपहिया वाहनों को मल्टी मॉडल पार्किंग में खड़ा करने का निर्देश दिया गया है। मौर्यलोक परिसर आने वाले लोगों को भी अंदर स्थित मल्टी-लेवल पार्किंग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। प्रशासन का उद्देश्य राजधानी को जाम, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त बनाना है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित रह सके।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें