ब्रेकिंग
Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे

बिहार का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे दिसंबर तक तैयार, गया से दरभंगा का सफर अब 2.5–3 घंटे में पूरा होगा, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी बेहतर।

Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar expressway : बिहारवासियों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल, बिहार का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे (NH-119D) लगभग बनकर तैयार है और इसके इस साल दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। इसके चालू होते ही गया से दरभंगा का सफर, जो अभी 5–6 घंटे में तय होता है, घटकर महज ढाई से तीन घंटे का रह जाएगा।


करीब 5,000 से 6,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह एक्सप्रेसवे बिहार के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा। यह सड़क औरंगाबाद जिले के आमस से लेकर दरभंगा के बेला नवादा तक बनाई जा रही है, जो रास्ते में औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, पटना, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा सहित कुल 7 जिलों को आपस में जोड़ेगी।


इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतर कनेक्टिविटी है। यह सड़क मार्ग से बिहार के तीन प्रमुख हवाई अड्डों—गया, पटना और दरभंगा को सीधे जोड़ेगा। गया एयरपोर्ट के जुड़ने से बोधगया आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी, वहीं व्यापार और आवागमन को भी नई गति मिलेगी।


पटना में यह एक्सप्रेसवे कच्ची दरगाह और वैशाली के बिदुपुर में बने पुलों के जरिए गंगा नदी को पार करेगा और आगे चलकर रिंग रोड के माध्यम से जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ेगा। वहीं दरभंगा में यह सड़क सीधे एयरपोर्ट के पास समाप्त होगी, जिससे उत्तरी बिहार के लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा।


ताजा जानकारी के अनुसार, इस परियोजना का करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि कई हिस्सों में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। संसद के बजट सत्र के दौरान यह स्पष्ट किया गया है कि एक्सप्रेसवे को इस साल के अंत यानी दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से आम यातायात के लिए खोला जाएगा।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें