ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

पटना में स्टेशन मास्टर ने कोरोना पॉजिटिव पत्नी का गला काटा, फिर खुद छत से कूदकर किया सुसाइड

PATNA : राजधानी पटना से सुबह-सुबह एक शख्स के द्वारा पहले अपनी कोरोना पॉजिटिव की हत्या करने और बाद में खुद छत से कूदकर जान देने का मामला सामने आया है. घटना कंकड़बाग में मुन्नाचक के प

पटना में स्टेशन मास्टर ने कोरोना पॉजिटिव पत्नी का गला काटा, फिर खुद छत से कूदकर किया सुसाइड
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना से सुबह-सुबह एक शख्स के द्वारा पहले अपनी कोरोना पॉजिटिव की हत्या करने और बाद में खुद छत से कूदकर जान देने का मामला सामने आया है. घटना कंकड़बाग में मुन्नाचक के पास न्यू चित्रगुप्त नगर पार्वती रोड स्थित ओम रेसीडेंसी की बताई जा रही है. मृतक की पहचान इसी अपार्टमेंट में रह रहे 49 वर्षीय स्टेशन मास्टर मास्टर अतुल लाल के रूप में की गई है. वहीं मृतका का नाम 42वर्षीय तुलिका बताया जा रहा है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. 


बताया जा रहा है कि बेटा और बेटी के सामने पति-पत्नी में झगड़ा हुआ. पड़ोसी भी जुट गए थे, लेकिन महिला के पॉजिटिव होने के कारण कोई बीच-बचाव में नहीं गया. इसके बाद गुस्से में पति ने ब्लेड से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. दोनों बच्चों ने जब शोर मचाना शुरू किया तो पिता ने वहीं से कूदकर जान दे दी. 


सुसाइड की सूचना पर पहुंची पत्रकार नगर थाना पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मर्डर की जानकारी मिली. पति-पत्नी के बीच लड़ाई को पुलिस अभी समझने की कोशिश कर रही है, लेकिन महिला के पॉजिटिव होने के कारण जांच में परेशानी हो रही है. अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परिवार मूल रूप से आरा का रहने वाला है. वहीं, मृतक अतुल लाल पटना जंक्शन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (RRI)  के रूप में कार्यरत थे.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें