ब्रेकिंग
Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

पप्पू यादव को पटना पुलिस पर नहीं है भरोसा : अमित शाह से मांगी सुरक्षा, कहा..कुछ भी कर सकती है POLICE

पप्पू यादव ने कहा कि हम तो नीतीश बाबू और सम्राट चौधरी से भी कहेंगे कि इस मामले को देखें। बदले की भावना से इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के पास ना कोई वारंट है और गिरफ्तार करने आवास पर रात में पहुंच गई है। मेरी तबीयत भी ठीक नहीं है।

Bihar
MP ने मांगी सुरक्षा
© Reporter
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pappu Yadav: पटना के मंदिरी स्थित आवास पर पुलिस 35 साल पुराने मामले में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को अरेस्ट करने पहुंचीं। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पप्पू यादव के समर्थक गिरफ्तारी का कारण पूछ रहे थे जिसे लेकर पुलिस के साथ नोंकझोंक हुई। वही पप्पू यादव वारंट दिखाने की मांग कर रहे थे। वेस्ट एसपी भानु प्रताप सिंह भी पहुंच गए।


 पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अभी लोकसभा से आए हैं। प्लेन से अभी पटना उतरे थे। कोर्ट ने कल हमें बुलाया है। हम कोर्ट का सम्मान करते हैं। जैसे ही हम मंदिरी स्थिति अपने आवास पर पहुंचे सिविल ड्रेस में मेरे घर पर एक व्यक्ति आ धमका, जिसने खुद अपना नाम दीपक बताया। उसने कहा कि मैं इंस्पेक्टर हूं। 


मुझे लगा कि हमसे मिलने आए हैं। हमने कहा कि आप बैठे, मुझे लगा कोई काम होगा तो आए हैं। आते ही कहने लगे कि चलिए चलिए आप पर वारंट है। चलिए मैंने कहा कि मेरा तो लोकसभा सत्र चल रहा है। कहां वारंट है वकील को बुलाने दीजिए। 


मंदिरी आवास पर जबरदस्ती घुस गए और तभी से ये मुझे टॉर्चर कर रहे हैं। हमको शंका लगी कि यह मरवा तो नहीं देंगे। जिस तरह से यह लोग मेरे साथ कर रहे है, मुझे ऐसा ही लग रहा है ।


यहां के एसपी पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। जिस तरह नीट की छात्र के मामले में कुछ नेताओं के द्वारा मुझे गाली और धमकी दिया जा रहा है। मैं लगातार जहानाबाद और बिहार की बच्ची को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। 


मृतका को न्याय दिलाने की लड़ाई हम लड़ रहे हैं। लोगों को डर पप्पू यादव से है इसलिए मुझे इस तरह से टॉर्चर लगातार किया जा रहा है। हम तो नितीश बाबू और सम्राट चौधरी से भी कहेंगे कि इस मामले को देखें। बदले की भावना से इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के पास ना कोई वारंट है और गिरफ्तार करने आवास पर रात में पहुंच गई है। मेरी तबीयत ठीक नहीं है।


 मेरा कहना है कि आवास पर ही हाउस अरेस्ट किया जाए और सुबह होते ही मैं न्यायालय में उपस्थित हो जाऊंगा। बिना वारंट के पुलिस में घर पर कैसे आ गई। पुलिस कर्मी कहने लगे कि चलिए-चलिए..मुझे लगा कि कौन मुझे इस तरह से बोल रहा है। 


खुद को इंस्पेक्टर कहने वाले दीपक कुमार सिविल ड्रेस में मुझे गिरफ्तार करने आए थे। मैं स्पीकर साहेब, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के तमाम नेताओं से आग्रह करूंगा कि एक एमपी की जान खतरे में है। पुलिस कुछ भी कर सकती है। आप हमें सुरक्षा दें। 35 साल पुराना मामला है। बेल टूट गया था। यह हमारे नॉलेज में यहै बात नहीं थी। पिछले बार भी 40 साल पुराने मामले में मेरी गिरफ्तारी हुई थी जो केस था ही नहीं। मैं राजनीति तो नहीं करूंगा। 


मैं यह नहीं कहूंगा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दबाव में यह सब हो रहा है। नीतीश जी तो ऐसा काम नहीं करते हैं। मुझे पता है कि पुलिस को पप्पू यादव से बहुत डर है। वह नहीं चाहती कि पप्पू यादव सच बोले। नीट छात्रा मामले में मुझे बोलने से रोक रहे हैं। 


प्रशासन के लोगों ने मेरे साथ बहुत गलत व्यवहार किया है। वही पुलिस का कहना है कि माननीय न्यायालय के आदेश का हम लोग पालन करने आए हैं। कुर्की जब्ती की अधिपत्र है। हम लोग काम करने आए हैं। हम बस इतना चाहते है कि हम लोगों को काम करने दीजिए। माननीय न्यायालय से आदेश पारित हुआ है इस आदेश का हम लोग अनुपालन करने आए हैं।


बताया जा रहा है कि 35 साल पुराने मामले में गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके आवास पर पहुंची। धोखाधड़ी कर मकान किराये पर लेने और धमकी देने के एक मामले में एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव समेत तीन आरोपितों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश पिछले दिनों जारी किया था। यह आदेश विशेष न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत द्वारा दिया गया था। अदालत ने जिन अन्य आरोपितों के खिलाफ यह आदेश पारित किया था, उनमें शैलेंद्र प्रसाद और चंद्र नारायण प्रसाद शामिल हैं। आरोपितों की लगातार अनुपस्थिति के कारण यह सख्त कदम उठाया गया।


इससे पूर्व अदालत द्वारा तीनों आरोपितों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए गिरफ्तारी वारंट और इश्तेहार भी जारी किए जा चुके हैं। बावजूद इसके आरोपित अदालत में पेश नहीं हुए। यह मामला वर्ष 1995 से जुड़ा है। आरोप के अनुसार, शैलेंद्र प्रसाद नामक व्यक्ति ने शिकायतकर्ता का मकान किराये पर लिया था। 


बाद में यह सामने आया कि उक्त मकान को कथित तौर पर धोखाधड़ी पूर्वक सांसद कार्यालय के रूप में उपयोग किया जा रहा था। इस संबंध में शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने गर्दनीबाग थाना में प्राथमिकी संख्या 552/1995 दर्ज कराई थी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 फरवरी 2026 की तिथि निर्धारित की है।

पटना से प्रिंस कुशवाहा और सूरज कुमार की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें