ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज, बिहटा में शिक्षाविद् एवं समाजसेवी एम. एम. सिंह ने MBBS और MD/MS छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के माध्यम से सफल चिकित्सा पेशेवर बनने का मंत्र दिया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार एवं झारखंड के जाने-माने शिक्षाविद् एवं समाजसेवी एम. एम. सिंह ने MBBS एवं MD/MS छात्रों को सफल प्रोफेशनल बनने का मंत्र दिया। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा, पटना में दिनांक 17-02-2026 को बिहार एवं झारखंड के प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं समाजसेवी तथा संस्थान के चेयरमैन एम. एम. सिंह द्वारा MBBS एवं MD/MS के छात्रों को संबोधित किया गया।


अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण को सफलता की कुंजी बताते हुए छात्रों को एक सफल एवं जिम्मेदार चिकित्सा पेशेवर बनने के महत्वपूर्ण सूत्र प्रदान किए। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री कृष्ण मुरारी जी ने श्री एम. एम. सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व एवं उनके द्वारा बिहार एवं झारखंड में स्थापित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्तमान में नेताजी समूह के संस्थानों में विभिन्न संकायों के लगभग 22,000 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जो उनके अथक प्रयासों का परिणाम है।


प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरिहर दीक्षित ने चेयरमैन श्री एम. एम. सिंह का स्वागत करते हुए उनकी उपस्थिति को संस्थान के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक बताया। एम. एम. सिंह द्वारा संचालित प्रमुख संस्थानों में सीतावंती देवी महिला कल्याण संस्थान, जमशेदपुर; नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा, पटना; नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आदित्यपुर, झारखंड; नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर , नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक, बिहटा एवं जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 09 नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल तथा मदन मोहन पब्लिक स्कूल प्रमुख हैं।


इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) उदय नारायण सिंह, चिकित्सा अधीक्षक; प्रो. (डॉ.) अशोक शरण, निदेशक (मानव संसाधन); प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार; प्रो. (डॉ.) रमेश कुमार अजय, विभागाध्यक्ष (सर्जरी); प्रो. (डॉ.) विनीता सहाय, विभागाध्यक्ष (प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग) सहित अनेक विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल छात्रों एवं फैकल्टी सदस्यों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें