ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Patna Traffic Diversion : पटना के इन रास्तों पर आज रहेगी नो एंट्री, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

माघी पूर्णिमा के अवसर पर पटना में गंगा स्नान को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। कारगिल चौक से गायघाट तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, जबकि वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Patna Traffic Diversion : पटना के इन रास्तों पर आज रहेगी नो एंट्री, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Traffic Diversion : माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने सुरक्षा, सुगमता और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था शनिवार की रात तीन बजे से लागू हो गई है, जो रविवार को यातायात सामान्य होने तक प्रभावी रहेगी।


प्रशासन के निर्देश के अनुसार कारगिल चौक से पूरब गायघाट तक किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही अशोक राजपथ में कारगिल चौक से लेकर गायघाट पुल के नीचे तक के सभी इंट्री प्वाइंट बंद रहेंगे। इस क्षेत्र में केवल प्रशासनिक और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खजांची रोड से पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज परिसर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


हालांकि कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। गायघाट की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। ऐसे वाहन पुरानी बाइपास अथवा न्यू बाइपास से होते हुए सीधे धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर या बिस्कोमान गोलंबर के रास्ते गायघाट की ओर जाएंगे और नजदीक के चिन्हित पार्किंग स्थलों में अपने वाहन खड़े करेंगे। सुरक्षा कारणों से गायघाट पुल के नीचे तक ऑटो और अन्य व्यावसायिक वाहनों के आने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।


व्यावसायिक वाहनों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अगमकुआं आरओबी से गायघाट आने वाले व्यावसायिक वाहन केवल एनएमसीएच तक ही जा सकेंगे। वहीं धनुकी मोड़ या बिस्कोमान गोलंबर की ओर से आने वाले व्यावसायिक वाहन डंका इमली चौक तक ही सीमित रहेंगे। गायघाट पुल के नीचे से परिचालन करने वाले ऑटो और अन्य व्यावसायिक वाहन अगमकुआं आरओबी के नीचे से बिस्कोमान गोलंबर, धनुकी मोड़ और पुरानी बाइपास होते हुए गांधी मैदान एवं शहर के अन्य हिस्सों की ओर जाएंगे।


गांधी मैदान की ओर से गायघाट या अशोक राजपथ जाने वाले वाहनों के लिए भी अलग मार्ग निर्धारित किया गया है। ऐसे वाहन एग्जीबिशन रोड से होते हुए राजेंद्रनगर पुल, बहादुरपुर गुमटी और फिर बाइपास होते हुए अगमकुआं से बाइपास थाना तक जा सकेंगे। इससे शहर के मध्य हिस्से में यातायात का दबाव कम रखने का प्रयास किया गया है।


इसके अलावा पाटीपुल घाट, दीघा घाट, शिवा घाट और मीनार घाट (दीघा) पर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को संबंधित घाटों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन खड़ा करना होगा। वहां से श्रद्धालु पैदल घाट तक पहुंचेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घाटों के पास अनाधिकृत पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। गेट नंबर 93, 88 और 83 के घाटों पर जाने वाले वाहन अशोक राजपथ से सीधे प्रवेश कर गंगा पथ के अंडरपास का उपयोग कर सकते हैं। 


इन वाहनों की पार्किंग गंगा पथ के उत्तर दिशा में चिन्हित स्थानों पर कराई जाएगी। वहीं पहलवान घाट और बांस घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन अशोक राजपथ से उत्तर गंगा पथ अंडरपास होते हुए सीधे घाट की ओर निर्धारित पार्किंग स्थलों तक जाएंगे।


प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे तय रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें और अनावश्यक रूप से निजी वाहन लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं। इससे माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम तरीके से गंगा स्नान कर सकेंगे।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें