ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Lalu Yadav Birthday: राजद प्रमुख लालू यादव के जन्मदिन पर पटना में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश

Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिवस पूरे राज्य में जोर-शोर से मनाया जा रहा है.

Lalu Yadav Birthday
ढोल-नगाड़ों, तलवार डांस और मिठाईयों के बीच मना लालू यादव का जन्मोत्सव
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिवस पूरे राज्य में जोर-शोर से मनाया जा रहा है। सुबह से ही उनके पटना स्थित आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और आम समर्थकों ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।


जन्मदिन के अवसर पर राजद कार्यकर्ता पारंपरिक अंदाज़ में ढोल-नगाड़ों, ताशों और मिठाइयों के साथ लालू आवास पहुंचे। मिठाइयों की टोकरी और ट्रे पर लालू यादव की फोटो लगी पैकिंग ने खास ध्यान खींचा। कई कार्यकर्ता ट्रॉली पर मिठाई, खाजा, रसगुल्ले और लड्डू लेकर आए। बताया जा रहा है कि एक विशेष रूप से तैयार किया गया 78 किलो का लड्डू लालू यादव को भेंट किया गया है।


जश्न के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया है। कुछ कार्यकर्ता "लालू स्टाइल बैठक डांस" करते दिखे, तो कुछ ने हाथ में तलवार लेकर परंपरागत तरीके से नृत्य कर रहे हैं। इस दौरान हजारों रुपये हवा में उड़ाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो पार्टी के कार्यकर्ताओं की भक्ति और जोश को दर्शाते हैं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने लालू आवास के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। ट्रैफिक पुलिस ने आवास के पास विशेष डायवर्जन भी लागू किया ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

रिपोर्ट- प्रेम राज 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें