ब्रेकिंग
बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड

Bihar News: जल्द शुरू होगा बिहार के इस महत्वपूर्ण फोरलेन का निर्माण कार्य, एजेंसी की लापरवाही के कारण वर्षों से ठप पड़ा है काम; नई कंपनी को मिला जिम्मा

Bihar News: हाजीपुर-छपरा फोरलेन सड़क का निर्माण जनवरी 2026 से फिर शुरू होगा। करीब 15 साल के इंतजार के बाद सड़क निर्माण पूरा होने पर हाजीपुर, सोनपुर, पटना और छपरा के बीच यात्रा आसान हो जाएगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के हाजीपुर-छपरा फोरलेन सड़क का निर्माण जनवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है। करीब 15 साल के लंबे इंतजार के बाद इस सड़क का निर्माण साल 2026 में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। पहले इस सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा था, जिसके बाद उसे हटा दिया गया था।


जानकारी के मुताबिक, अब रायपुर की नई कंपनी को सड़क निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी फिलहाल काम शुरू करने की कागजी प्रक्रिया में लगी हुई है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद हाजीपुर, सोनपुर, पटना और छपरा के बीच यात्रा आसान हो जाएगी। हाजीपुर-छपरा के बीच एनएच-19 सड़क की लंबाई लगभग 66.74 किलोमीटर है।


यह सड़क टेकनिवास से शुरू होकर डोरीगंज, दिघवारा, नयागांव, सोनपुर होते हुए हाजीपुर तक जाती है। यह मार्ग मुख्यतः शहर से बाहर है, इसलिए सड़क बन जाने के बाद आवागमन में लोगों का समय काफी बचेगा। सड़क निर्माण में सोनपुर और हाजीपुर के बीच गंडक नदी पर गार्डर लॉन्च, पुल पर स्लैब कास्टिंग और दूसरे लेन के निर्माण के साथ सड़क की दो लेयर पिचिंग बाकी है।


हाजीपुर से छपरा तक 66 किलोमीटर लंबाई की एनएच-19 सड़क को फोरलेन में बदलने की मंजूरी साल 2010 में दी गई थी। इसके बाद 2011 में टेंडर प्रक्रिया के जरिए हैदराबाद की निर्माण एजेंसी को इसका काम सौंपा गया था। अलग-अलग कारणों से निर्माण कार्य में समस्याएं आती रहीं, जिससे परियोजना पूरी होने में देरी होती रही। अंततः इस निर्माण एजेंसी को हटा दिया गया और अब सड़क निर्माण की जिम्मेदारी रायपुर की नई कंपनी को दी गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें