ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Holi Special Train: होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्व मध्य रेल चलाएगा 21 स्पेशल ट्रेनें; पटना-पाटलिपुत्र समेत इन स्टेशनों से होगा परिचालन

Holi Special Train: होली पर प्रवासियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल ने 21 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं के लिए स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की गई है।

Holi Special Train
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Holi Special Train: होली के त्योहार को अपनों के संग मनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद डिवीजन के दानापुर मंडल ने त्योहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ और ‘नो रूम’ जैसी स्थिति से निपटने के लिए 21 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।


यह खबर उन लाखों प्रवासियों के लिए राहत भरी है जो दिल्ली, पुरी और गोंदिया जैसे शहरों से बिहार आने की तैयारी कर रहे हैं। दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ के अनुसार, इन ट्रेनों के संचालन के साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के लिए विशेष चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।


होली के दौरान हर साल ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस बार पहले से तैयारी कर ली है। मंडल के प्रमुख स्टेशनों पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दानापुर, किऊल, झाझा पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ और अन्य विभागों को यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


स्पेशल ट्रेनों का संचालन

08439 पुरी–पटना: 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार

08440 पटना–पुरी: 01 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार


08861 गोंदिया–पटना: 02 मार्च (सोमवार)

08862 पटना–गोंदिया: 03 मार्च (मंगलवार)


03293 पटना–नई दिल्ली: 05 मार्च से 15 मार्च तक प्रतिदिन

03294 नई दिल्ली–पटना: 06 मार्च से 16 मार्च तक प्रतिदिन


03253 पटना–चलपल्ली: 09 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार

03254 चलपल्ली–पटना: 11 मार्च से 01 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार


03255 चलपल्ली–पटना: प्रत्येक शुक्रवार

02397 शेखपुरा–आनंद विहार (टर्मिनल): 08 मार्च से 15 मार्च तक प्रत्येक रविवार

02398 आनंद विहार–शेखपुरा: प्रत्येक सोमवार


रेलवे का मानना है कि स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से वेटिंग टिकट की समस्या काफी हद तक कम होगी। त्योहार में यात्रा करने वाले छात्र, मजदूर और नौकरीपेशा लोग इससे लाभान्वित होंगे। अधिकारियों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय रहते टिकट बुक करें और स्टेशन पर समय से पहले पहुंचें, क्योंकि त्योहार के समय अचानक भीड़ बढ़ सकती है।


इस बार रेलवे ने सिर्फ ट्रेनें बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया है, बल्कि स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, प्लेटफॉर्म सुरक्षा और यात्री सहायता को भी प्राथमिकता दी है। हेल्पडेस्क, अनाउंसमेंट और अतिरिक्त कर्मियों की व्यवस्था की जा रही है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें