ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बिहार सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राज्य के सभी 537 अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 6.71 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रशासनिक पारदर्शिता और सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सभी अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में विभाग के सचिव गोपाल मीणा द्वारा सभी समाहर्ताओं को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।


जारी पत्र के अनुसार, सभी 537 अंचल कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा के क्रय एवं अधिष्ठापन हेतु प्रति अंचल 1,25,000 (एक लाख पच्चीस हजार) रुपये की दर से कुल 6,71,25,000 (छः करोड़ एकहत्तर लाख पच्चीस हजार) रुपये की राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आवंटित की गई है। यह राशि CFMS के माध्यम से निर्गत की गई है।धनराशि संबंधित कार्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है।


पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि आवंटित राशि का उपयोग केवल सीसीटीवी कैमरों के क्रय एवं अधिष्ठापन के लिए ही किया जाएगा। किसी अन्य कार्य में राशि का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि राशि की निकासी इसी वित्तीय वर्ष में सुनिश्चित की जाए। यदि किसी कारणवश निकासी नहीं होती है और देयता अगले वित्तीय वर्ष में चली जाती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारी की होगी।


सचिव ने सभी जिला समाहर्ता से अनुरोध किया है कि वे अपने जिलों के अंतर्गत आने वाले सभी अंचल कार्यालयों में यथाशीघ्र सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन सुनिश्चित कर विभाग को अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। पत्र में इस कार्य को अत्यावश्यक मानते हुए प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के इस निर्णय से अंचल कार्यालयों में कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुरक्षित होगी।


उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन का निर्णय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आम नागरिकों को बेहतर वातावरण में सेवाएं मिलेंगी और कार्यालयों में कार्यप्रणाली की सतत निगरानी सुनिश्चित होगी। हमने इसी वित्तीय वर्ष में इस कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है तथा इसके लिए आवश्यक राशि का आवंटन भी कर दिया गया है। इसका कंट्रोल एंड कमांड सेन्टर पटना मुख्यालय में स्थापित किया जाएगा। इससे निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी। सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराएं। सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, और यह पहल उसी संकल्प का हिस्सा है। मैंने कार्यभार संभालते ही इसकी घोषणा की थी जिसे प्राथमिकता देकर पूरा किया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें