ब्रेकिंग
Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Patna traffic update : पटना ट्रैफिक अपडेट: सगुना मोड़, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने के रूट बदले, जानें वैकल्पिक मार्ग

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन के चलते एयरपोर्ट और शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात में बड़े बदलाव किए गए हैं। आम लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह।

Patna traffic update : पटना ट्रैफिक अपडेट: सगुना मोड़, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने के रूट बदले, जानें वैकल्पिक मार्ग
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna traffic update : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सोमवार को पटना आगमन के मद्देनजर शहर के यातायात संचालन में व्यापक बदलाव किए गए हैं। रविवार को यातायात पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि सोमवार की सुबह 11 बजे से डीटीओ कार्यालय से एयरपोर्ट की ओर आने वाले वाहनों पर रोक लगाई जाएगी। यह प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा जब तक अध्यक्ष का कारकेड एयरपोर्ट से अपने गंतव्य की ओर नहीं निकल जाता।


पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। डीटीओ कार्यालय से दक्षिण की ओर आने वाले सभी वाहन डीटीओ कार्यालय-टमटम पड़ाव-फुलवारी मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। वहीं, डीटीओ कार्यालय से उत्तर की ओर आने वाले वाहन जिला परिवहन कार्यालय से जगदेव पथ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। पीर अली पथ में पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक सड़क की दोनों लेन में वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कारकेड एयरपोर्ट से निकलने तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। एयरपोर्ट पर पार्टी के नेताओं के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां वे अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। एयरपोर्ट से नितिन नवीन कदमकुंआ स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास तक जाएंगे।


जगदेव पथ पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पर रोक रहेगी। बेली रोड (नेहरू पथ) पर डुमरा टीओपी से पूरब आयकर गोलंबर तक यातायात में भारी दबाव होने की संभावना है, इसलिए आम लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। कंकड़बाग-पटना जंक्शन से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहनों को जीपीओ आरओबी ऊपर-आरब्लॉक आरओबी ऊपर-गर्दनीबाग आरओबी ऊपर-अनीसाबाद गोलंबर मार्ग से जाने की अनुमति होगी।


कारगिल चौक से पश्चिम की ओर अशोक राजपथ पर जाने वाले वाहन जेपी गंगा पथ से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। एक्जीबिशन रोड से उत्तर गांधी मैदान आने-जाने वाले वाहन रामगुलाम चौक से पूरब की ओर मार्ग का उपयोग करेंगे। सगुना मोड़/दानापुर से पूरब हड़ताली मोड़ की ओर जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग से गुज़रेंगे।


बेली रोड (नेहरू पथ) पर सगुना मोड़/दानापुर से दक्षिण की ओर आने वाले वाहनों को जगदेव पथ- जिला परिवहन कार्यालय-टमटम पड़ाव-फुलवारी मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाने की अनुमति होगी। वहीं, इसी मार्ग से उत्तर दिशा में आने वाले वाहन आशियाना-दीघा रोड-दीघा-कुर्जी-राजापुर पुल-अशोक राजपथ मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।


यातायात पुलिस ने जनता से अपील की है कि भाजपा अध्यक्ष के आगमन के दौरान निर्धारित मार्गों और पार्किंग नियमों का पालन करें और जहां संभव हो वैकल्पिक मार्ग अपनाएं ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।


इस आयोजन के चलते पटना शहर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जिससे नागरिकों को असुविधा हो सकती है। पुलिस प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात कर रखा है ताकि वाहन मार्गों पर व्यवधान न बने और राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से हो सके।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें