PATNA: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कल 9 फरवरी पहली बार नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। 09 फरवरी की सुबह वो पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
पटना एयरपोर्ट से नितिन नबीन सीधे गांधी मैदान के पास स्थित बापू सभागार के लिए रवाना होंगे। जहां स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन होगा। पटना के बापू सभागार में बिहार के सभी कोने से बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और नितिन नबीन का स्वागत और सम्मान करेंगे। उसके बाद बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वो शामिल होंगे।
इस दौरान नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और इस दौरान बैठक भी करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अगले दिन 10 फरवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार विधानमंडल पहुंचेंगे और विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।
पटना से सिद्धी सिंह की रिपोर्ट





