ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Weather Today: बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, बादलों ने जमाया डेरा; न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार

Bihar Weather Today: बिहार में सप्ताहांत पर आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि बारिश की संभावना नहीं है।

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather Today: बिहार में शनिवार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बादलों की मौजूदगी के कारण न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इससे सुबह और शाम की ठंड में कमी आने के आसार हैं। हालांकि, बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।


शुक्रवार को राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान 27.6 से 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 से 20.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सर्वाधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में, जबकि सबसे कम 11.3 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया।


पटना में रविवार को भी आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। 21 फरवरी 2026 को बिहार में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सूर्योदय सुबह 06:26 बजे और सूर्यास्त शाम 05:49 बजे होने की संभावना है। आर्द्रता 24 प्रतिशत तथा वायुमंडलीय दबाव 1013 हेक्टोपास्कल दर्ज किया गया है।


मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड के कारण सर्दी-जुकाम की आशंका बढ़ रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि ठंड पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है, इसलिए लोगों को अभी सर्दी से बचाव के उपाय जारी रखने चाहिए। जाड़े का मौसम अब विदाई की ओर है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें