ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढाई कनकनी, कई जिलों में छाया कोहरा; जानिए.. कैसा रहेगा आज का मौसम?

Bihar Weather Today: बिहार में अगले 7 दिनों तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। कई शहरों में बादल छाने से न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छा सकता है। पटना समेत प्रदेश में पछुआ की रफ्तार कम होने से ठंड से आंशिक राहत मिली है।

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather Today: बिहार के अधिकांश शहरों में सोमवार को बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि के आसार बन रहे हैं। इससे लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 


इस अवधि में राज्य के कुछ इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। विभाग के अनुसार, शनिवार की तुलना में पछुआ की गति में तीन से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की कमी आई, जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की गई। 


राज्य में सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा में और सबसे अधिक तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8.4 से 15.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.7 से 26.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इसी दौरान पूर्णिया में दृश्यता घटकर 450 मीटर तक पहुंच गई।


राजधानी पटना में सोमवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहने की संभावना है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने लगेगा। रविवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ की रफ्तार में कमी आने से लोगों को ठंड से आंशिक राहत महसूस हुई।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें