ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....

Bihar News: मधुबनी के जयनगर के तत्कालीन SDO गुलाम मुस्तफा अंसारी को रिश्वत मामले में बड़ी सजा मिली है। 2016 के केस में दोषी पाए जाने पर सरकार ने रिटायरमेंट के बाद उनकी 100% पेंशन जब्त कर ली।

Bihar News, Bribe Taking SDO Bihar, Vigilance Bureau Action, Jaynagar SDO Corruption Case, Gulam Mustafa Ansari, Bihar Administrative Service Officer, SDO Pension Seized, Bihar Corruption News, Vigila
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के एक रिश्वतखोर एसडीओ को बड़ी सजा मिली है. निगरानी ब्यूरो ने 2016 में ही 1 लाख रू रिश्वत लेने के आरोप में तत्कालीन एसडीओ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसके बाद आरोपी बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई. संचालन पदाधिकारी ने आरोपी एसडीओ के खिलाफ लगे सभी आरोप प्रमाणित पाए, इसके बाद अब जाकर सजा मिली है. हालांकि दंड मिलते-मिलते नौ साल साल से अधित समय बीत गया, तब तक तत्कालीन एसडीओ सेवानिवृत हो गए. रिटायरमेंट के बाद सरकार ने भ्रष्ट अधिकारी के पेंशन का 100 फीसदी जब्त कर लिया है.

जयनगर के एसडीओ अपने अर्दली के माध्यम से ले रहे थे 1 लाख रू

मधुबनी जिले के जयनगर के तत्कालीन एसडीओ गुलाम मुस्तफा अंसारी के खिलाफ निगरानी ब्यूरो ने 28 अक्टूबर 2016 को केस दर्ज कर छापेमारी की थी. इस दौरान एसडीओ के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी. जहां एसडीओ का अर्दली साहब के लिए 1 लाख रू ले रहा था. इसके बाद आरोपी एसडीओ गुलाम मुस्तफा को निगरानी ब्यूरो ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. फरवरी 2017 में आरोपी एसडीओ को सस्पेंड किया गया. इसके बाद विभागीय कार्यवाही शुरू की गई.

पेंशन 100 फीसदी हुआ बंद

विभागीय जांच आयुक्त ने तत्कालीन एसडीओ गुलाम मुस्तफा अंसारी के खिलाफ लगे सभी आरोपों को प्रमाणित पाया. इसके बाद इनके पेंशन से 100 फीसदी की कटौती का प्रस्ताव दिया. इस प्रस्ताव पर बीपीएससी की सहमति ली गई। सहमति मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने रिटायर हो चुके एसडीओ गुलाम मुस्तफा का पूर्ण पेंशन जब्त करने का आदेश जारी किया है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें