ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

Bihar News: बर्खास्त सिपाही को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, जाली पेपर पर फिर से नौकरी में आ गया और संचिका ही गायब कर दिया

Vinod Kumar Yadav को पटना विजिलेंस ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि जाली दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से नौकरी में लौटे और मूल संचिका गायब कर दी।

बिहार न्यूज
बर्खास्त सिपाही विनोद यादव अरेस्ट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: निगरानी ने बर्खास्त सिपाही को अरेस्ट किया है। रोहतास के डिहरी-2 के बर्खास्त सिपाही विनोद कुमार यादव पर आरोप है कि अन्य लोक सेवकों एवं गैर लोक सेवकों के साथ मिलकर जाली कागजात प्रस्तुत कर अवैध ढंग से पुनः सेवा में आये और नाजायज तरीके से वेतन प्राप्त किया। यही नहीं पकड़े जाने के डर से एक-दूसरे के मिलीभगत से संबंधित मूल संचिका को ही गायब कर दिया। 


15.02.2026 को निगरानी के न्यायाधीश जस्टिस मो0 रूस्तम, पटना द्वारा निगरानी थाना कांड सं0-53/2009 अन्तर्गत धारा 109/201/120बी0/409/420/ 467/468/ 471/477ए भा0द0वि0 एवं धारा 7, 13(2) सह पठित धारा 13(1)(डी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 में निर्गत अजमानतीय अधिपत्र के निष्पादन में अभियुक्त विनोद कुमार यादव उर्फ जागेश्वर यादव उर्फ जागो यादव, पे0- स्व0 बाढ़ो यादव, साकिन- गंगटा, थाना- नरहट, जिला- नवादा को गिरफ्तार किया गया। 


प्राथमिकी अभियुक्त विनोद कुमार यादव, बर्खास्त सिपाही संख्या-323, बि0सै0पु0, डिहरी-2, जिला- रोहतास ने अन्य लोक सेवकों एवं गैर लोक सेवकों के साथ मिलकर जाली कागजात का सृजन कर जाली कागजात के आलोक में अवैध ढंग से पुनः सेवा में आये और नजायज तरीका से वेतन भुगतान प्राप्त किया तथा पकड़े जाने के भय से एक-दूसरे के मिलीभगत से संबंधित मूल संचिका को गायब कर दिया। अनुसंधानोपरांत प्राथमिकी अभियुक्त विनोद कुमार यादव के खिलाफ आरोप पत्र संख्या-13/2024, दिनांक-11.06.2024 अन्तर्गत धारा 109/201/120बी0/409 /420/467/468/ 471/477ए भा0द0वि0 एवं धारा 7, 13(2) सह पठित धारा 13(1)(डी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 माननीय न्यायालय में समर्पित किया गया। 


माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त धाराओं में संज्ञान दिनांक-09.08.2024 को लिया गया एवं अभियुक्त श्री विनोद कुमार यादव के उपस्थिति हेतु समन/जमानतीय अधिपत्र निर्गत किया गया। अभियुक्त श्री विनोद कुमार यादव द्वारा माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर अजमानतीय अधिपत्र निर्गत किया गया। प्रारंभ में उक्त क्रम में अभियुक्त घर से फरार पाये गये थे। पुनः इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक, नवादा को दी गयी। नवादा जिला पुलिस द्वारा विशेष प्रयास कर अभियुक्त को दिनांक 15.02.2026 को गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 16.02.2026 को निगरानी थाना, पटना द्वारा अभियुक्त को माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में प्रस्तुत किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें