ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग

Bihar Vidhan Parishad : 'तो आपका बेटबा भी वोट चोरी से जीता है ...?', विप में अशोक चौधरी और नीरज कुमार ने राबड़ी देवी को दिया करारा जवाब, कहा - जनता ने आपके मुहं पर तमाचा मारा

बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी और सरकार के बीच हंगामा, वोट चोरी और पिछले कार्यकाल पर आरोप-प्रत्यारोप, सदन की कार्यवाही स्थगित।

Bihar Vidhan Parishad : 'तो आपका बेटबा भी वोट चोरी से जीता है ...?', विप में अशोक चौधरी और नीरज कुमार ने राबड़ी देवी को दिया करारा जवाब, कहा - जनता ने आपके मुहं पर तमाचा मारा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Vidhan Parishad : बिहार विधान परिषद के द्वितीय पाली में सोमवार को सदन की कार्यवाही काफी गहमागहमी और तकरार के बीच शुरू हुई। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने सीधे सरकार पर सवाल दागते हुए कहा कि पिछले 25 सालों में आपने क्या किया? उन्होंने कहा कि चलिए मान लेते हैं कि पिछले 15 सालों में कुछ नहीं हुआ, लेकिन 25 सालों में जनता के लिए क्या काम किया गया, इसका जवाब दिया जाए।


इस बीच सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन में शांति बनाए रखने की कोशिश करते हुए कहा कि बीच-बचाव करने की आवश्यकता है। लेकिन सत्ता और विपक्ष के बीच बहस जारी रही। इस पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी से पलटवार करते हुए कहा कि यदि आप पिछले 15 सालों में कुछ काम नहीं कर पाईं, तभी तो आज आपके विधायकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई।


इस पर राबड़ी देवी भी खामोश नहीं रहीं और उन्होंने कहा कि आप लोग तो वोट चोरी करके यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने साफ कहा कि ऐरा-गैरा तरीके से चुनाव जीतकर यह लोग सदन में आए हैं और जनता का भरोसा तोड़ दिया। तभी अशोक चौधरी ने जोर देकर कहा कि- जनता ने आपके घोषित योजनाओं पर कभी भरोसा नहीं किया और उन्हें लगता है कि आज भी आप लोग गलत कार्य करने की कोशिश करेंगे।


मंत्री अशोक चौधरी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि अगर हमने वोट चोरी की होती, तो आपने अपने कार्यकाल में जनता को क्या दिया? उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी के घोषणापत्र और योजनाओं पर जनता का भरोसा कभी नहीं रहा। इसके बाद सत्ता पक्ष के नीरज कुमार ने कहा कि सरकार हर घटना पर समय रहते कार्रवाई करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में 10 घंटे के भीतर ही कार्रवाई की जा चुकी है। नीरज कुमार ने राबड़ी देवी पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर आप लोग वोट चोरी से जीतते हैं, तो क्या आपके नेता तेजस्वी यादव ने भी वोट चोरी से चुनाव जीते हैं?


इस बीच राबड़ी देवी ने कहा कि सब पार्टी के वोट मिलाकर जो भी वोट मिला, वह सब चोरी से मिला। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि आप लोग वोट चोरी करके ही सत्ता में पहुंचे हैं। नीरज कुमार ने इसका जवाब देते हुए कहा कि यदि हम वोट चोरी से जीतते हैं, तो आपका बेटा भी वोट चोरी से जीत गया है, यह भी स्वीकार करें।


सदन में हंगामा और बढ़ गया जब राबड़ी देवी बेल में आकर हंगामा करने लगीं। इसके बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया। सदन की कार्यवाही में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तकरार और आरोप-प्रत्यारोप जारी रहा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर वोट चोरी, योजनाओं की विफलता और जनहित में काम न करने के आरोप लगाए।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें