ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Bihar Vegetables Export: अब विदेशों में बिहारी तरकारी का जलवा, इस देश भेजी गई सब्जियों की पहली खेप

Bihar Vegetables Export: बिहार की 1500 किग्रा सब्जियां दुबई रवाना, पहली खेप में कटहल-करेला समेत कई सब्जियां। APEDA और VEGFED की मदद से सिंगापुर अगला लक्ष्य।

Bihar Vegetables Export
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Vegetables Export: पटना से 1500 किलोग्राम सब्जियों की पहली खेप दुबई के लिए रवाना की गई है। कटहल, करेला, फूलगोभी, लौकी सहित इसमें 10 प्रकार की सब्जियां शामिल हैं। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान से हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की है। बिहार में निर्यात सुविधा न होने के कारण सब्जियां सड़क मार्ग से वाराणसी एयरपोर्ट ले जाई गईं, जहां से वे दुबई भेजी जाएंगी।


कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) और बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन फेडरेशन (VEGFED) ने इस शिपमेंट में अहम भूमिका निभाई है। VEGFED के प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार और संयुक्त निबंधक कामेश्वर ठाकुर इस मौके पर मौजूद थे। यह शिपमेंट फेयर एक्सपोर्ट्स के माध्यम से दुबई के लुलु मॉल के लिए भेजा गया है।


मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि अगली खेप सिंगापुर के लिए तैयार की जा रही है, जिसमें बोरो, केला और बैंगन शामिल होंगे। बिहार की सब्जियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाने का मंत्र ‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ है। VEGFED ने किसानों को आधुनिक खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज, और बेहतर प्रसंस्करण सुविधाएं देकर इस पहल को मजबूती दी।


बिहार के 534 प्रखंडों में 30 जून तक प्राथमिक सब्जी उत्पादन सहकारी संघ (PVCS) बनाए जाएंगे, जिनमें से 495 का गठन हो चुका है। हरित, तिरहुत, मिथिला, और मगध सब्जी संघों के सहयोग से यह पहला परीक्षण शिपमेंट भेजा गया। अगले तीन महीनों में 200 सब्जी रिटेल आउटलेट भी शुरू होंगे।  

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें