ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

PM-JANMAN Mission: बिहार में आदिवासी छात्रों के लिए इतने नए आवासीय छात्रावास, जानिए कब और कौन-कौन से जिले हैं शामिल?

PM-JANMAN Mission: बिहार राज्य के छह जिलों में आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए 15 नए आवासीय छात्रावास बनेंगे, जो पीएम जनमन योजना के तहत संचालित होंगे। इन जिलों में कैमूर, किशनगंज...?

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PM-JANMAN Mission: बिहार राज्य के छह जिलों में आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए 15 नए आवासीय छात्रावास बनेंगे, जो पीएम जनमन योजना के तहत संचालित होंगे। इन जिलों में कैमूर, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर और पूर्णिया शामिल हैं। इन छात्रावासों का उद्देश्य 15 से 18 आयु वर्ग के आदिवासी छात्रों को सुरक्षित आवास और पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी पढ़ाई और समग्र विकास में मदद मिले। शिक्षा विभाग ने इस योजना के लिए प्रस्ताव तैयार कर लोकवित्त समिति से मंजूरी का इंतजार कर रहा है। अनुमोदन मिलने के बाद कैबिनेट से अंतिम अनुमति लेकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।


प्रत्येक छात्रावास के निर्माण पर लगभग तीन करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 में शुरू होने की संभावना है। संबंधित जिला प्रशासन छात्रावास के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। इन छात्रावासों में असुर, विरहोर, विरजिया, हिलखारिया, मालपहाड़िया, सौर्यापहाड़िया, महेंद्र पहाड़िया और सवर जनजाति के छात्र-छात्राओं को रहने की सुविधा दी जाएगी।


पीएम जनमन योजना आदिवासी समुदाय के समग्र कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल है, जिसमें केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत राशि खर्च करेगी। इस योजना का उद्देश्य आदिवासी बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, स्वच्छता, बिजली, कौशल विकास जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करना और दूरदराज के आदिवासी समुदायों को मुख्यधारा में जोड़ना है। इसके अलावा, योजना के तहत छात्रों के लिए शिक्षण सामग्री, कोचिंग, लैपटॉप या डिजिटल उपकरणों की सुविधा भी प्रदान की जा सकती है, ताकि उन्हें आधुनिक शिक्षा तक पहुंच मिल सके। इससे आदिवासी बच्चों की शैक्षिक साक्षरता बढ़ाने और उनके आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें