ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Top 10 News: बिहार में जनगणना की तारीखों का ऐलान, न्यायिक हिरासत में पप्पू यादव, तेजस्वी यादव का अभिनंदन, विधानसभा का स्थापना दिवस; विजय सिन्हा का सख्त आदेश

Bihar Top 10 News: बिहार की आज की 10 बड़ी खबरों में पप्पू यादव की गिरफ्तारी, तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, जनगणना 2026 की तारीखें, विधानसभा स्थापना दिवस, सिपाही भर्ती घोटाला, डेयरी योजना, नए डॉक्टरों की नियुक्ति और अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत का जश्न शामिल है

Bihar Top 10 News
बिहार की 10 बड़ी खबरें
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Top 10 News: बिहार में जनगणना की तारीखों का एलान कर दिया गया है। जनगणना दो चरणों में 45 दिन में पूरी होगा। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने इसकी घोषणा की है। वहीं 31 साल पुराने मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उधर, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर आरजेडी में आज तेजस्वी यादव का अभिनंदन किया गया है। आज दिनभर की 10 बड़ी खबरों को जानिए..


1. पप्पू यादव दो दिन की न्यायिक हिरासत में

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि तबीयत खराब होने के कारण उन्हें फिलहाल पीएमसीएच अस्पताल में रखा जाएगा। अब सोमवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होगी। पटना पुलिस ने उन्हें शनिवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया था। उन्हें शुक्रवार की देर रात पटना स्थित आवास से 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया था। फिर सुबह पीएमसीएच में पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच कराई। वहां से एंबुलेंस से उन्हें पटना सिविल कोर्ट ले जाया गया था।


31 साल पुराने मामले में जारी गिरफ्तारी के वारंट पर अरेस्ट किये गये सांसद पप्पू यादव के समर्थन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उतर गये हैं. दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि NEET छात्रा की मौत का मामला उठाने के कारण पप्पू .यादव को गिरफ्तार किया गया है. बिहार सरकार इस मामले के दोषी रसूखदारों को बचाने में लगी है.   


2. तेजस्वी यादव का अभिनंदन समारोह

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव का आज अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. पटना के प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह दिख रहा था. अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और पार्टी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने समर्थकों से कहा कि अपमान का जवाब चुप रहकर देने की जरूरत नहीं है और अब “आर-पार की लड़ाई” लड़ी जाएगी। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि “हमारा भी दौर आएगा।”


3. बिहार में जनगणना

बिहार में जनगणना की तारीखों का ऐलान हो गया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शनिवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में दो चरणों में 45 दिनों की अवधि में जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग द्वारा राज्य में जनगणना का काम पूरा किया जाएगा। जनगणना का पहला चरण अप्रैल 2026 में शुरू होगा, जबकि दूसरा चरण मई में होगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि पहले चरण के तहत 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक जनगणना चलेगी। इसके बाद घर-घर सर्वेक्षण और मकान सूचीकरण का काम 2 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा। 


4. बिहार विधानसभा का 105वां स्थापना दिवस

बिहार विधानसभा का 105 वां स्थापना दिवस आज मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला थे. उन्होंने NEVA (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) के तहत संचालित डिजिटल हाउस का उद्घाटन किया। इस मौके पर ‘सशक्त विधायक–सशक्त लोकतंत्र’ विषय पर चर्चा हुई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। 


5. 9 फरवरी को सभी CO की अनिवार्य उपस्थिति

बिहार में चर्चा में रह रहे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक नया सख्त निर्देश जारी किया है। विभागीय मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर सभी सर्किल ऑफिसर (CO) को 9 फरवरी 2026 को अपने-अपने अंचल कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। सरकार ने साफ किया है कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।


6. सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय में चल रही बिहार सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान गेट के पास से सॉल्वर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से मिले मोबाइल फोन में 45 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की तस्वीर मिली। साथ ही ऐसे कई चैट मिले जिसमें अभ्यर्थियों के संबंध में बातचीत थी। वॉकी-टॉकी की तस्वीर और लेनदेन का हिसाब भी मिला है। गिरोह 10 लाख रुपये तक में नौकरी दिलाने का वादा करता था और बायोमेट्रिक जांच से बचने के लिए कोलकाता से नकली फिंगरप्रिंट बनवाता था। 


7. डेयरी उद्योग को बढ़ावा

बिहार सरकार ने सात निश्चय-3 के तीसरे निश्चय “कृषि में प्रगति – प्रदेश में समृद्धि” के तहत डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति के गठन का निर्णय लिया गया है, ताकि पशुपालकों को उनके दूध का उचित और लाभकारी मूल्य मिल सके।सरकार का मानना है कि गांव स्तर पर संगठित दुग्ध संग्रह और विपणन से पशुपालकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और राज्य में दूध उत्पादन को नया प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट कर दी इसकी जानकारी दी। 


8. 1224 नए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र

पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आज 1224 नव-नियुक्त विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में शामिल होकर डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त चिकित्सकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार के हर नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांवों और दूर-दराज के इलाकों में भी गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। 


9. जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला

पटना की यातायात व्यवस्था को राहत देने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल को हटाकर अब मरीन ड्राइव के पास दूजरा मौजे में नया धरनास्थल बनाया जाएगा. इसके लिए करीब दो एकड़ जमीन चिह्नित की गई है. प्रशासन का मानना है कि इससे न सिर्फ ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, बल्कि अस्पताल और सरकारी दफ्तरों तक आम लोगों की पहुंच भी आसान बनेगी.


10. अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत का जश्न

भारत ने छठी बार अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। जश्न के दौरान बिहार के वैभव सूर्यवंशी भोजपुरी गानों पर डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पहले पंजाबी गाने बज रहे थे, तभी वैभव मजाकिया अंदाज़ में कहते सुने गए, “पंजाबी गाना समझ में नहीं आ रहा गाइज, अब भोजपुरी लगेगा।” इसके बाद टीम के खिलाड़ी मस्ती में झूमते दिखे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें