PATNA: राजस्व कर्मचारी संघ की हड़ताल को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। बैठक के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की जो भी उचित मांगें होंगी, उन पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की।
हड़ताल पर गये राजस्व कर्मचारी संघ के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की बातचीत हुई। बातचीत के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी उनकी उचित मांगे होगी उस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल तोड़िए तब हम लोग आपकी मांगों पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार भूमि सुधार को लेकर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, होली के बाद भी हम फिर जनकल्याण सुनवाई करेंगे जो पूरे बिहार में चलेगा।
हड़ताली राजस्व कर्मचारी संघ ने कहा है कि हम लोग अपनी मीटिंग कर लेते हैं, उसके बाद हड़ताल वापस लेने को लेकर सरकार को सूचित करेंगे। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि होली के बाद फिर से हम लोग जनसुनवाई शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का कार्यक्रम बनेगा। जिसकी सूचना सभी को दे दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जनता के विश्वास पर खड़ा होने का प्रयास करेगा। बीच में थोड़ा हड़ताल के कारण हमारी गति प्रभावित हुई है। इस गति की भरपाई भी हमलोग पूरा करेंगे। हड़ताल पर गये कर्मचारियों का कहना था कि 8 महीना पहले मुख्य सचिव और प्रधान सचिव के साथ वार्ता हुई लेकिन उसका अनुपालन नहीं हुआ। तब हमने उनसे कहा है कि उन तमाम विषयों को हमलोग देखेंगे। हमने कहा कि आपलोग हड़ताल समाप्त कीजिए, जो उचित मांगे होगी उस पर सरकार विचार करेगी।
अभी जो कार्यक्रम चल रहा है, परिमार्जन का टारगेट 31 मार्च तक पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। इसमें जो सहयोग करेंगे सरकार उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगा। लोगों ने कहा है कि हम लोग विचार कर लेते हैं तब हम हड़ताल वापस लेंगे। हमने उन्हें कह दिया है कि हड़ताल से समाधान नहीं निकलता बल्कि समस्या और बढ़ती है। संवाद और विश्वास से समाधान निकलता है। अब हड़ताल पर रहना है या स्ट्राइक खत्म करना है, यह हड़ताली कर्मचारियों पर निर्भर करता है।





