ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

राज्यसभा चुनाव की तारीख का ऐलान: 16 मार्च को मतदान और मतगणना

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। 26 फरवरी से नामांकन शुरू होगा, 16 मार्च को मतदान और मतगणना होगी। केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह, अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल सम

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: 10 राज्यों में राज्यसभा की खाली सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। निर्वाचन आय़ोग ने 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान किया है। महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार में सीटें खाली हो रही है। 


पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। वही तमिलनाडु की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। बता दें कि बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, अमरेंद्र धारी सिंह और प्रेमचंद्र गुप्ता का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।


भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है, जबकि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि 9 मार्च तय की गई है।


मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना होगी और चुनाव परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। बिहार में इस चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है, और राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।



राज्यसभा चुनाव चुनाव शेड्यूल

नोटिफिकेशन: 26 फरवरी 2026

नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 

नामांकन की जांच : 6 मार्च 



नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 मार्च 

मतदान: 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)

मतगणना: 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे

चुनाव पूरा करने की अंतिम तारीख: 20 मार्च 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें