Bihar Police News: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को आरजेडी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे और कहा था कि पुलिस का व्यवहार आम लोगों के साथ ठीक नहीं है। इसपर बिहार के डीजीपी विनय कुमार का रिएक्शन सामने आया है। डीजीपी ने कहा है कि ऐसे पुलिस पदाधिकारी पर कठोर कार्रवाई का निर्देश दे दिया गया है।
दरअसल, बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान आरजेडी के विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह ने सवाल उठाया था कि रामकृष्ण नगर में एक लड़की लापता हो गई और उसका मामला दर्ज काफी देर के बाद किया गया। उसके परिजन को पुलिस वाले कर रहे हैं कि एक दो महीने में तुम्हारी बेटी ऐस मौज करके चली आएगी।
इस मामले पर डीजीपी विनय कुमार ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने बताया कि पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिस भी पुलिस अधिकारी ने इस तरह का काम किया है ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
बता दें कि पुलिस के इस रवैये को लेकर सियासत गर्म हो गई है और विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पुलिस की इस तरह की भाषा पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कहा है कि, लापता बच्चियों के बारे में कहा गया कि वह मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर के लौट जाएगी, ऐसी भाषा का इस्तेमाल किसी हाल में स्वीकार नहीं है।





