ब्रेकिंग
बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमलाबिहार सरकार ने जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के नियम सख्त किए, ऑनलाइन दस्तावेज अनिवार्यनालंदा हादसे के बाद पटना के महावीर मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आईजी जीतेन्द्र राणा ने लिया जायजा टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस

Bihar Police News: बिहार पुलिस हुई डिजिटल, गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया सिटीजन सर्विस पोर्टल, अब एक क्लिक में होगा एक्शन

बिहार पुलिस ने सिटीजन सर्विस पोर्टल ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और खोया-पाया से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर पाएंगे। गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक की।

Bihar Police News
बिहार में अपराधियों की खैर नहीं!
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police News: बिहार पुलिस ने डिजिटल बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सिटीजन सर्विस पोर्टल ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के माध्यम से अब लोग घर बैठे अपनी शिकायतें पुलिस तक पहुंचा सकेंगे और विभिन्न प्रकार की समस्याओं के त्वरित समाधान की सुविधा प्राप्त करेंगे।


लॉन्चिंग के अवसर पर बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि यह ऐप जनता और पुलिस के बीच दूरी कम करेगा तथा पारदर्शिता बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिक अब अपने मोबाइल से ही शिकायत दर्ज करा पाएंगे, जिसके बाद पुलिस द्वारा उसकी जांच की जाएगी। 


इसके अलावा पोर्टल पर खोया-पाया से संबंधित वस्तुओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आम लोगों को काफी सुविधा होगी। ऐप लॉन्च करने के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी पुलिस मुख्यालय पहुँचे, जहां उन्होंने DGP और वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 


इस बैठक में राज्य की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और डिजिटल सिस्टम को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बिहार पुलिस का यह डिजिटल कदम राज्य में स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें