ब्रेकिंग
पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरारप्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9 साल पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहारपटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरारप्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9 साल पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेशवियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

Bihar crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! राजधानी से सटे इलाके में युवक की हत्या, इलाके में हडकंप

बाढ़ पंडारख थाना क्षेत्र में अंबुज सीमेंट के पास अमृत कुमार की हत्या से इलाके में सनसनी मची। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम से पहले घटना ने सुरक्षा पर सवाल उठाए।

Bihar crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! राजधानी से सटे इलाके में युवक की हत्या, इलाके में हडकंप
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar crime : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है,हालांकि सरकार और पुलिस महकमा से जुड़ें लोग लगातार दावा कर रहे हैं कि हम राज्य के अंदर शांतिपूर्ण माहौल कायम कर रखे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बाढ़ से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सनसनीखेज हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी। 


जानकारी के अनुसार, मृतक अमृत कुमार का शव अंबुज सीमेंट के बाउंड्रीवाल के पास पाया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान में जुट गई।


मृतक अमृत कुमार पंडारख के महुआरि टोला का निवासी था। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या या तो गोली लगने से हुई या पत्थरों से हमला किया गया, लेकिन पुलिस ने अभी तक हत्या की सही वजह का पता नहीं लगाया है। मृतक के परिवार वाले इस घटना से बेहद सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।


परिजनों का कहना है कि अमृत का किसी से कोई विवाद नहीं था और उन्हें किसी भी तरह की धमकी या मारपीट की जानकारी नहीं थी। परिवार ने पुलिस से न्याय की अपील की है और मृतक के हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या का समय मुख्यमंत्री के संभावित क्षेत्रीय कार्यक्रम से ठीक पहले का है, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं पुलिस ने कहा है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध स्थल का मुआयना कर सभी साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच में ली जाएगी। साथ ही मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।


इस हत्या की घटना ने पूरे पंडारख इलाके में दहशत फैला दी है। लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। प्रशासन ने फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मृतक अमृत कुमार के परिजन और स्थानीय लोग न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं और चाहते हैं कि दोषियों को जल्द पकड़कर कानून के अनुसार सजा दी जाए।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें