ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

बिहार के हर जिले में खुलेगी ओलंपिक एकेडमी, टैलेंटेड खिलाड़ियों की खोज शुरू

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने घोषणा की है कि बिहार के सभी जिलों में ओलंपिक एकेडमी खोली जाएगी। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ आईटी हब बनाने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है।

बिहार
खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SHEIKHPURA: बिहार के हर जिले में ओलंपिक एकेडमी खोली जाएगी और प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज की जाएगी। इस बात की घोषणा बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने की। 

रविवार को शेखपुरा दौरे के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि सभी जिला मुख्यालयों में ओलंपिक एकेडमी खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए जिलों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जा रही है और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया जा रहा है। शेखपुरा बाइपास स्थित लोजपा (आर) कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष इमाम गजाली के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।


मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि बिहार को आईटी हब बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से सभी जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किए गए हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बिहार को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की तैयारी की जा रही है।


बता दें कि नीतीश कुमार की नई सरकार में श्रेयसी सिंह को खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वे भाजपा से लगातार दूसरी बार जमुई विधानसभा से विधायक चुनी गई हैं। उनके पिता दिवंगत दिग्विजय सिंह बिहार के चर्चित नेता और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके थे, जबकि उनकी माता पुतुल देवी भी सांसद रही हैं।


राजनीति के साथ-साथ श्रेयसी सिंह एक सफल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी रही हैं। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग में गोल्ड मेडल, और 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में डबल ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता था। आज वे बिहार में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें