Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 इंजीनियरों को प्रमोशन दिया गया है. इन सभी को कार्यपालक अभियंता से अधीक्षण अभियंता के स्तर पर प्रोन्नति देते हुए कार्यकारी प्रभार दिया गया है. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
पथ निर्माण विभाग ने 19 फरवरी को जारी की अधिसूचना
11 फरवरी 2026 को पथ निर्माण विभाग की स्क्रीनिंग समिति की बैठक हुई थी. बैठक में 27 कार्यपालक अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के पद पर वेतनमान के साथ उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार देने का निर्णय लिया गया. जिन कार्यपालक अभियंताओं को प्रमोशन दिया गया है उनमें इंद्रजीत कुमार आर्य, शैलेंद्र भारती, प्रमोद कुमार, राणा प्रभाष चंद्र शामिल हैं.
इनके अलावे जितेंद्र प्रसाद, तारकेश्वर कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, अंजनी कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार सिंह, प्रभात कुमार, राकेश कुमार, सुशील कुमार झा, रवि वर्मा, शशि भूषण सिंह, अरविंद प्रसाद गुप्ता, खुर्शीद करीम, मिथिलेश कुमार चौधरी, नीतू मणी, रेजी सिंह, सीमा रानी, संजू कुमारी, रुबी रानी ,आलोक कुमार ठाकुर, अभय कुमार, दीपेश कुमार और अरविंद कुमार शामिल हैं.





