ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Bihar News: शक्ति सुरक्षा दल बन रहा पटना की बेटियों का सच्चा साथी, पिछले महीने इतने रोमियो का हुआ इलाज

Bihar News: पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा के निर्देश पर गठित शक्ति सुरक्षा दल ने नवंबर में 1,909 शिकायतों का निपटारा किया। 65 मामलों में काउंसलिंग, 45 में जांच-पड़ताल और 23 गंभीर मामलों में कानूनी कार्रवाई हुई..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पटना पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा के निर्देश पर गठित शक्ति सुरक्षा दल ने पिछले महीने ही अपनी प्रभावी मौजूदगी दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में इस विशेष इकाई ने कुल 1,909 शिकायतें प्राप्त कीं, जिनमें स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं से छेड़खानी, पीछा करना, ब्लैकमेलिंग और अन्य आपात स्थितियां शामिल थीं।


नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) दीक्षा के अनुसार, शहर को दो जोन में बांटकर अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों में इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल शामिल हैं जो शैक्षणिक संस्थानों के बाहर नियमित गश्त करती हैं। नवंबर के आंकड़े देखें तो 65 मामलों में मौके पर ही परामर्श देकर निपटारा किया गया। 45 शिकायतों की विस्तृत जांच और कार्रवाई की गई। 23 गंभीर मामले संबंधित थानों को हस्तांतरित कर एफआईआर दर्ज किया गया।


एक उल्लेखनीय मामले में एक छात्रा की निजी तस्वीरों को संपादित कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की कोशिश की जा रही थी। दल ने तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपी से पूछताछ की और कानूनी प्रक्रिया शुरू की, जिससे पीड़िता को तुरंत राहत मिली। शक्ति सुरक्षा दल की खासियत यह है कि कई बार सदस्य सादे लिबास में तैनात रहते हैं, ताकि छात्राएं बिना संकोच अपनी समस्या बता सकें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हर शिकायत की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।


आपात स्थिति में संपर्क करें

9296598170, 9296580210


पटना पुलिस ने सभी महिलाओं और छात्राओं से अपील की है कि किसी भी तरह की असुरक्षा महसूस होने पर तुरंत इन नंबरों पर कॉल करें। यह पहल शहर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में ठोस कदम साबित हो रही है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें