ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: बिजली उत्पादन का हब बनेगा बिहार का यह जिला, अडानी ग्रुप करने जा रहा बड़ा निवेश; विकास की यात्रा का बनेगा सारथी

Bihar News: भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड में अदाणी समूह 2400 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट लगाएगा, जिससे रोजगार, औद्योगिक विकास और बिहार की ऊर्जा क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड में अदाणी समूह का 2400 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एडीएम (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्राधिकारी शंभुनाथ झा की अध्यक्षता में पर्यावरणीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हाथ उठाकर परियोजना के समर्थन में अपनी सहमति प्रदान की।


यह जन सुनवाई बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक प्रतिनिधि और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि पॉवर प्लांट की स्थापना से क्षेत्र में चहुंमुखी विकास होगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। 


वहीं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से पीरपैंती रोजगार का पॉवर हाउस बनेगा और युवाओं को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, यह परियोजना न केवल पीरपैंती बल्कि पूरे बिहार की औद्योगिक और आर्थिक विकास यात्रा को गति देगी। 


इस अवसर पर अदाणी समूह के वरीय पर्यावरण पदाधिकारी आरएन शुक्ला ने पावर प्लांट की स्थापना से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा की और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जाने वाले उपायों की विस्तृत जानकारी दी। जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण सुरक्षा, स्थानीय रोजगार और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई, जिस पर परियोजना प्रबंधन की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया। 


संबोधित करने वालों में प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, मुखिया अरविन्द साह, पूर्व विधायक रामविलास पासवान, समाजसेवी मुन्ना सिंह, मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झुम्पा, मो. अयाज, जमीनदाता सुशील सिंह, सरपंच बरुण गोस्वामी, मुखिया पीरपैंती गुलफसां परवीन, बबली कुमारी, सपना कुमारी आदि शामिल हैं। इस मौके पर एसडीएम कहलगांव केसी गुप्ता, एएसपी पंकज कुमार, सीओ चन्द्रशेखर कुमार, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, एसएचओ नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें