ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

शराबबंदी का साइड इफेक्ट? फेरी करने वालों से पैसा छीनकर सूखा नशा कर रहे युवा, बोले RJD विधायक..मना करने पर मां-बाप को मार रहे गोली

पटना में शराबबंदी और बढ़ते नशे को लेकर सियासत तेज हो गई है। चंद्रशेखर ने दावा किया कि नशे की लत के कारण युवा हिंसक हो रहे हैं और ‘सूखा नशा’ बढ़ने से अपराध में इजाफा हो रहा है।

बिहार न्यूज
RJD विधायक चंद्रशेखर का दावा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: आरजेडी विधायक चंद्रशेखर ने भी शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि लोग अपने बच्चों को नशे की गिरफ्त में पड़ते देखने को मजबूर है। जब नशा करने से मना करते हैं तब वो अपने ही माता-पिता पर गोली चला दे रहे हैं। बिहार की हालात बेहद चिंताजनक है। यदि समय रहते इस पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो स्थिति और भयावह हो जाएगी। चंद्रशेखर का आरोप है कि फेरी करने वालों से 200-300 रुपये छीनकर युवा‘सूखा नशा’कर रहे हैं, जिससे अपराध और सामाजिक अस्थिरता बढ़ रही है।


10 साल से बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी का मुद्दा बजट सत्र के 13वें दिन गुरुवार को बिहार विधान परिषद में छाया रहा। राष्ट्रीय जनता दल के MLC सुनील सिंह ने इसे लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी नाम की कोई चीज नहीं है। आलम यह है कि विधानसभा में भी शराब की डिलीवरी हो सकती है। राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि बिहार में हर जगह शराब मिल रही है। बिहार में सूखा नशा बढ़ गया है। बिहार को उड़ता पंजाब बना दिया गया है।


आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने यह बड़ा दावा किया है कि सरकार के करीबी कुछ नेताओं के घर रोज शराब पार्टी होती है, लेकिन वो लोग इतने ताकतवर हैं कि उनका नाम नहीं ले सकता। सुनील सिंह ने आगे कहा कि बिहार को उड़ता पंजाब बना दिया गया है। शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए राजद विधायकों ने भी पोर्टिकों में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 


इससे पहले बुधवार को सदन में बिहार सरकार के एक मंत्री ने यह कहा था कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं। एक मंत्री के इस बयान पर बिहार सरकार के दूसरे मंत्री विजय चौधरी ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा यह कहना कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं तो यह बिल्कुल गलत है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें