ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी

बिहार के एक IAS अधिकारी के परिवार सहित लक्जरी चार्टर प्लेन से सफर करने का मामला विधानसभा में उठा, लेकिन सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। इस अधिकारी की यात्रा खर्च और अनुमति को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

बिहार न्यूज
लक्जरी चार्टर प्लेन पर सवाल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 PATNA: कुछ समय पहले की बात है. पटना एयरपोर्ट पर एक लक्जरी चार्टर प्लेन की लैंडिंग हुई. एयरपोर्ट पर रनवे वाले इलाके में काम कर रहे दूसरे एयरलाइंस के लोगों को लगा कि किसी बड़े राजनेता या उद्योगपति ने पटना में लैंड किया है. लेकिन कुछ देर बाद जब चार्टर प्लेन का दरवाजा खुला और जिस इंसान ने बाहर कदम रखा, उसे देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद लोग दंग रह गये. 


सपरिवार प्लेन से निकले आईएएस अधिकारी

इस वाकये के प्रत्यक्षदर्शियों से फर्स्ट बिहार की टीम ने बात की. उन्होंने बताया कि वह चार्टर Dassault Falcon 2000 प्लेन था. ये काफी लक्जरी चार्टर प्लेन है, जिससे उड़ने की औकात बड़े-बड़े लोगों की ही हो सकती है. लेकिन पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई चार्टर प्लेन से उतरने वाले व्यक्ति को तो लोग पहचान ही नहीं पा रहे थे. 


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कौतूहल में पड़े एयरपोर्ट पर काम करने वाले लोगों ने ये पता लगाने की कोशिश की कि चार्टर से लैंड करने वाला व्यक्ति कौन है. थोड़ी छानबीन के बाद पता चला कि ये बिहार में तैनात एक आईएएस अधिकारी हैं. वे अपनी और पूरी परिवार के साथ चार्टर प्लेन से उतरे जो दिल्ली से पटना पहुंची थी. 


विधानसभा में उठा मामला

गुरूवार को विधानसभा में आरजेडी के विधायक राहुल शर्मा ने ये मामला उठाया. उन्होंने पूछा कि चार्टर प्लेन से चलने वाले आईएएस अधिकारी की सरकार ने जांच कराई. उसे चार्टर प्लेन से चलने की इजाजत किसने दी थी. उस चार्टर प्लेन का खर्च किसने उठाया था. सरकार ने विधायक के इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया. 


समझिये कितना हुआ होगा खर्च?

बिहार के आईएएस अधिकारी जिस Dassaut Falcon 2000 प्लेन से सपरिवार यात्रा कर रहे थे, वह बेहद लक्जरी प्लेन माना जाता है. उसका दिल्ली से पटना आने-जाने का खर्च कम से कम 20 लाख रूपये होता है. दिल्ली से पटना आने-जाने वाले दर्जनों सर्विस प्लेन हैं. जिसमें एक बार का अमूमन 5 हजार रूपये के आस-पास होता है. लेकिन बिहार के आईएएस अधिकारी के 4 लोगों के सफर पर 20 लाख रूपये खर्च हुए. 


फर्स्ट बिहार ने इस आईएएस अधिकारी की घोषित संपत्ति की जानकारी ली, जिसकी जानकारी उन्होंने सरकार को दी है. पता चला कि उनके पास थोड़ी से जमीन है. यानि पारिवारिक पृष्ठभूमि भी मजबूत नहीं है. ऐसे में उनके पास चार्टर प्लेन से सफर करने के लिए पैसे कहां से आ गये. सरकार के पास इन तमाम सवालों का कोई जवाब नहीं है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें