ब्रेकिंग
Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Bihar Heatwave: अगले 2 दिन बिहार में भीषण गर्मी, IMD का येलो अलर्ट जारी

Bihar Heatwave: बिहार में अगले दो दिन भीषण गर्मी, 26 जिलों के लिए IMD का येलो अलर्ट जारी। 10 जून के बाद ही बारिश की संभावना। जानें पटना और अन्य जिलों का तापमान व मौसम अपडेट।

Bihar Heatwave
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Heatwave: बिहार में अगले 2 दिन तेज धूप के साथ भीषण गर्मी लोगों का जीना मुहाल करने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 9 और 10 जून 2025 को बारिश की संभावना नहीं है, जिसके कारण तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के 26 जिलों में हॉट-डे जैसी स्थिति के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 जून की देर रात से मौसम बदलने और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जो गर्मी से राहत दिला सकती है।


IMD ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और गया के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और 80-90% नमी के कारण उमस भरी गर्मी परेशानी बढ़ाएगी। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और खगड़िया में मौसम शुष्क रहेगा।


रविवार, 8 जून को बिहार के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। डिहरी और गोपालगंज में 40.8 डिग्री, औरंगाबाद में 40.5 डिग्री, भोजपुर में 40.4 डिग्री, गया और बिक्रमगंज में 40.2 डिग्री, और पटना में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिसमें पटना का अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 29-30 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे रातें भी गर्म और उमस भरी होंगी।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें