ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार में बढ़ा अपराध: सासाराम में फायरिंग से किशोर घायल, बगहा में एक व्यक्ति को मारा चाकू

बिहार के सासाराम और बगहा में दो अलग-अलग आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सासाराम में रंजिश में फायरिंग से किशोर घायल हुआ, जबकि बगहा में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM/BAGAHA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ताजा मामला सासाराम और बगहा का है। सासाराम में आपसी रंजिश के कारण फायरिंग की गयी। गोली 15 साल के किशोर को लग गई जिससे वो घायल हो गया है। वही बगहा में अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। 


सबसे पहले बात सासाराम की करते हैं जहां करवनदिया थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया अमरी टोला में आपसी रंजिश के चलते फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में 15 वर्षीय किशोर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कमर में दो गोलियां लगी हैं। घायल वीर कुंवर नट को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया है। वह अमरी टोला निवासी बजरंगी नट का पुत्र है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।


वही बगहा के रामनगर स्थित हरीनगर स्टेशन के पास अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया हैं ,जिसकी पहचान भैरोगंज थाना क्षेत्र के देंउरवा गांव निवासी कपिल धुनिया के रूप में हुई हैं जो गोरखपुर इलाज कराने के लिए ट्रेन पकड़ने  हरीनगर स्टेशन पर आया था ,तभी  पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया हैं,जिसके बाद आनन फानन में रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां मौके पर उपस्थित डॉक्टर सुजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के बेतिया GMCH रेफर कर दिया हैं। फिलहाल दोनों मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें