ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाडीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर...मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाडीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर...

Bihar police alert : बिहार के कई जिलों की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, पटना सिविल कोर्ट से दो युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

बिहार में कोर्ट की सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया है। पटना सिविल कोर्ट में दो युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार हुए हैं। वहीं मुजफ्फरपुर, भागलपुर और सीवान कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

Bihar police alert : बिहार के कई जिलों की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, पटना सिविल कोर्ट से दो युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट
विज्ञापन — Rectangle

Bihar police alert : बिहार में न्यायालयों की सुरक्षा को लेकर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राज्य के कई जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और सीवान समेत कई जगहों पर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया। इसी बीच पटना सिविल कोर्ट परिसर से दो युवकों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किए जाने की घटना ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है।


पटना सिविल कोर्ट में पीरबहोर थाना की पुलिस ने नियमित जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों के पास से पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस दोनों युवकों से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उनका किसी धमकी भरे ई-मेल या साजिश से कोई संबंध है या नहीं। फिलहाल दोनों की पहचान और आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच जारी है।


दरअसल, बुधवार को मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हाईकोर्ट को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिन के करीब 11 बजे ई-मेल भेजा गया, जिसमें दोपहर 1 से 2 बजे के बीच बम विस्फोट की बात कही गई थी। इस धमकी के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तुरंत सभी कोर्ट कक्ष, कार्यालय और पूरे परिसर को खाली कराने का आदेश दिया। अचानक हुए इस फैसले से कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।


एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीके लाल ने बताया कि धमकी की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश के निर्देश पर सभी अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र खुद कोर्ट परिसर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और अन्य विशेषज्ञों की टीम पूरे परिसर की सघन जांच कर रही है। पुलिस मुख्यालय और एटीएस के साथ लगातार संपर्क में रहकर SOP के तहत कार्रवाई की जा रही है।


इसी तरह भागलपुर व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। कोर्ट के सरकारी ई-मेल पर भेजी गई इस धमकी के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत अलर्ट मोड में आ गया। एसएसपी के निर्देश पर कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, जबकि न्यायालय का कार्य तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया

मुख्य गेट पर सख्त चेकिंग शुरू कर दी गई और बिना पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इस कार्रवाई से वकीलों और मुवक्किलों में दहशत का माहौल देखा गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।


सीवान सिविल कोर्ट को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह मेल जिले के एसपी और डीएम को भेजा गया था। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने वकीलों के दोपहर 12 बजे तक कोर्ट परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी और सर्च अभियान शुरू किया। एसपी ने बताया कि हर जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और मेल भेजने वाले की पहचान की जा रही है।


फिलहाल राज्य के कई जिलों में कोर्ट परिसरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल और संदेशों के स्रोत को ट्रैक करने में जुटी है। पुलिस सभी घटनाओं को आपस में जोड़कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह किसी संगठित साजिश का हिस्सा तो नहीं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें