ब्रेकिंग
कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

बिहार में बढ़ती ठंड का असर: इन चार जिलों में 24 दिसंबर तक स्कूल बंद, मुजफ्फरपुर में बदला समय

बिहार में कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए अररिया, सिवान, भोजपुर और सीतामढ़ी में 24 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

bihar
ठंड का कहर जारी
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लगातार बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए अररिया और सिवान जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दोनों जिले के जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 24 दिसंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया है। भोजपुर, सीतामढ़ी में भी 24 तक स्कूल बंद रहेगा। वही अत्यधिक ठंड को देखते हुए मुजफ्फरपुर में विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। मुजफ्फरपुर के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों मे शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10:00 बजे से पहले तथा अपराह्न 3:30 बजे के पश्चात संचालित नहीं की जाएंगी।


अररिया के डीएम ने स्कूल बंद करने को लेकर आदेश जारी करते हुए लिखा है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अररिया जिला में अधिक ठंड तथा विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति है, जिसके कारण पढ़नेवाले छोटे बच्चों एवं छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। अतः मैं, विनोद दूहन, भा०प्र० से०, जिला दंडाधिकारी, अररिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत अररिया जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री स्कूल, आँगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थान सहित) में वर्ग-05 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 24.12.2025 तक प्रतिबंध लगाता हूँ। वर्ग-05 के ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियाँ पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे के बीच संचालित की जा सकती हैं । आँगनबाड़ी केन्द्र बच्चों को गर्म भोजन देने हेतु मध्याह्न 12.00 बजे से 02.00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे। प्री-बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं/परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा । इस अवधि में विद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षकत्तर कर्मी अपने कर्त्तव्य पर बने रहेंगे ।यह आदेश दिनांक-21.12.2025 को मेरे हस्ताक्षर एवं मुहर से निर्गत किया गया।


वही अत्यधिक ठंड को देखते हुए मुजफ्फरपुर में विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। मुजफ्फरपुर के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों मे शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10:00 बजे से पहले तथा अपराह्न 3:30 बजे के पश्चात संचालित नहीं की जाएंगी। 


मुजफ्फरपुर जिले में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड एवं न्यूनतम तापमान में  गिरावट के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने एहतियातन महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत मुजफ्फरपुर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन का आदेश निर्गत किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी विद्यालयों में किसी भी कक्षा की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10:00 बजे से पहले तथा अपराह्न 3:30 बजे के पश्चात संचालित नहीं की जाएंगी। यह प्रतिबंध बच्चों को अत्यधिक ठंड से होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लगाया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय प्रबंधन अपने-अपने संस्थानों में इस आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों का पुनः निर्धारण सुनिश्चित करेंगे।


हालांकि, प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी, ताकि छात्रों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके अतिरिक्त विद्यालयों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखें तथा ठंड से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी द्वारा निर्गत यह आदेश मुजफ्फरपुर जिले में  22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, उन्हें पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाकर ही विद्यालय भेजें तथा ठंड से बचाव संबंधी सावधानियों का पालन करें। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार आगे भी उचित निर्णय लिया जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें