ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, शितलहर से जनजीवन प्रभावित

सर्द पछुआ हवा और घने कोहरे ने पूरे बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। तीन वर्षों के बाद मंगलवार को प्रदेश सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जिससे राज्य भर में शीतलहर जैसे हालात

Bihar Weather
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

सर्द पछुआ हवा और घने कोहरे ने पूरे बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। तीन वर्षों के बाद मंगलवार को प्रदेश सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जिससे राज्य भर में शीतलहर जैसे हालात बन गए। ठिठुरन भरी ठंड का असर आम जनजीवन पर साफ नजर आया। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे और सुबह व रात के समय घने कोहरे के कारण सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित रही।

राजधानी पटना मंगलवार को बीते तीन वर्षों में सबसे ठंडी रही। वर्ष 23 दिसंबर 2022 को पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि तापमान में आई तेज गिरावट के कारण लोगों को शीतलहर जैसी ठंड का एहसास हुआ। पटना के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार और गुरुवार को पटना में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और शाम के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है।


राज्य भर में भी ठंड का असर व्यापक रूप से देखने को मिला। मंगलवार को बिहार का औसत न्यूनतम तापमान 7.8 से 13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 23 दिसंबर 2022 को राज्य का सबसे कम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, वहीं मंगलवार को राज्य का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


इस ठंड के मौसम में पहली बार मंगलवार को गया जी भीषण शीत दिवस की चपेट में रहा, जबकि नालंदा और शेखपुरा जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रही। गया जी, पटना और भागलपुर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि राज्य के 28 जिलों में सुबह के समय कोहरे का असर देखा गया। राज्य में सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस गया जी में और सबसे अधिक तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस राजगीर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम दृश्यता गया जी में मात्र 50 मीटर रही, जबकि पटना में सुबह के समय दृश्यता 100 मीटर तक सिमट गई।


मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिहार को अभी ठिठुरन से राहत मिलने की संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार 24 दिसंबर से ठंड में और इजाफा हो सकता है तथा 26 दिसंबर तक लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान पूरे बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मगध क्षेत्र, शहाबाद, पटना, सारण, मिथिला और चंपारण में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वी बिहार के जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा। हालांकि 27 दिसंबर से मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें