ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, निजी कार्य या बड़ा गेम प्लान? जानिए..

Bihar CM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, निजी कार्य के बाद बीजेपी नेताओं से मुलाकात और सीट शेयरिंग पर चर्चा की संभावना। विजय और अशोक चौधरी भी गए साथ।

Bihar CM
नीतीश कुमार
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज, 6 जून 2025 सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ राज्य के मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी भी हैं। वैसे तो यह दौरा निजी कार्यों के लिए बताया जा रहा है, लेकिन दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी मुलाकात और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट शेयरिंग पर चर्चा की काफी हद तक संभावना है।


जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा अचानक तय हुआ है। वे आज सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए और उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी भी हैं। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार का यह दौरा भले ही निजी कार्यों के लिए हो, लेकिन दिल्ली में उनकी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होने की संभावना है।


खास तौर पर, जद(यू) सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पर गृह प्रवेश समारोह के दौरान बीजेपी नेताओं के साथ औपचारिक बातचीत हो सकती है, जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सीट शेयरिंग पर चर्चा संभावित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम तक दिल्ली से पटना लौट आएंगे।


इस संक्षिप्त दौरे को राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली में जद(यू) और बीजेपी के बीच गठबंधन की रणनीति पर विचार-विमर्श इस यात्रा का सबसे बड़ा कारण है। नीतीश कुमार का यह दिल्ली दौरा बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है। बीजेपी और जद(यू) के बीच सीट बंटवारे पर भी चर्चा यहीं होने की संभावना है। इसके अलावा यहां पर नीतीश कुमार की अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है। इन सब के बाद मुख्यमंत्री अपना निजी कार्य ख़त्म कर वापस राजधानी पटना लौट आएंगे।


प्रेम राज की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें