ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

BJP National President : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का दो दिवसीय पटना दौरा आज से, बापू सभागार में होगा भव्य अभिनंदन समारोह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर राजधानी में भव्य तैयारियां की गई हैं और बापू सभागार में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

BJP National President :  राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का दो दिवसीय पटना दौरा आज से, बापू सभागार में होगा भव्य अभिनंदन समारोह
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BJP National President : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने गृह प्रदेश बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। राजधानी पटना में उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं और पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल नजर आ रहा है।


नितिन नवीन के आगमन को भाजपा संगठन ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पटना पहुंचने के बाद वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वह सदन की कार्यवाही में भी शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं और पार्टी संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान में पटना के बापू सभागार में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को समारोह में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से विशेष व्यवस्था के तहत पटना बुलाया गया है। समारोह को सफल बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने पूरी तैयारी कर ली है।


नितिन नवीन के स्वागत को लेकर पटना शहर को विशेष रूप से सजाया गया है। जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर बापू सभागार तक कई स्थानों पर बड़े-बड़े पोस्टर, बैनर और तोरण द्वार लगाए गए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर पार्टी के झंडे और स्वागत संदेश लगाए गए हैं। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े रहेंगे। राजधानी की सड़कों पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह चरम पर पहुंच गया है।


इधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसनिया ने की। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि दूसरे जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। उनके ठहरने, भोजन और आवागमन की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि कार्यक्रम में अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाएगा।


प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि बापू सभागार में आयोजित समारोह में राज्य के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीधे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश देंगे। उन्होंने इसे सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि पूरे बिहार के लिए यह सम्मान की बात है कि 45 वर्षीय नितिन नवीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।


संजय सरावगी ने आगे बताया कि अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कई संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पार्टी उनके इस दौरे को यादगार बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नितिन नवीन का यह दौरा भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे बिहार में पार्टी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें