Hindi News / bihar / patna-news / बेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के...

बेगूसराय गैंगरेप मामले का महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश; एसपी से मांगी रिपोर्ट

Bihar News: बेगूसराय जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय हिंसा का मामला सामने आया है। बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर पुलिस को दोषियों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 20, 2026, 3:06:37 PM

Bihar News

- फ़ोटो Google

Bihar News: बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में एसपी ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं। मीडिया में खबर आने के बाद राज्य महिला आयोग ने मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है।


यह घटना 11 जून की रात लगभग 11:30 बजे हुई, जब महिला शौच के लिए बाहर निकली थी। नकाबपोश बदमाशों ने महिला को पकड़कर उसके हाथ-पैर और मुंह बांध दिए। इसके बाद पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और ब्लेड से छाती व जांघ पर हमला किया। 


इतना ही नहीं, उन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट में कारतूस, पत्थर और लकड़ी डाल दी, जिससे महिला बेहोश होकर गिर गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। इस गंभीर घटना पर बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। 


आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा ने बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर दोषियों पर आवश्यक कानूनी धाराओं के तहत तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही जांच की अपडेट रिपोर्ट आयोग में प्रस्तुत करने को भी कहा गया है।