ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: बेतिया के मंगलपुर गुदरिया गांव से घर से भागे युवक-युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवती ने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलपुर गुदरिया गांव से एक युवक और युवती के घर से भाग जाने का मामला सामने आया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी पहचान उजागर करते हुए अपनी बात रखी है।


वीडियो में युवती ने अपना नाम प्रतिभा कुमारी, जबकि युवक ने अपना नाम अमरेश कुमार बताया है। वायरल वीडियो में युवती का आरोप है कि उसके परिजनों द्वारा युवक के परिवार के लोगों पर झूठा मामला दर्ज कराया गया है। 


युवती ने वीडियो में यह भी कहा है कि यदि उसके या युवक के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उसके घरवालों की होगी। यह बयान उसने सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किया है।


मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण को लेकर अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और दोनों की तलाश की जा रही है। साथ ही वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें