ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

नदी में डूबने से दो साथियों की मौत, एक की मिली लाश, दूसरे की तलाश जारी

MUZAFFARPUR: संगमघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से दो साथियों की मौत हो गयी। स्थानीय गोताखोर और SDRF टीम शव की तलाश में जुट गई जिसके बाद आकाश का शव नदी से बाहर निकाला गया

नदी में डूबने से दो साथियों की मौत, एक की मिली लाश, दूसरे की तलाश जारी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: संगमघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से दो साथियों की मौत हो गयी। स्थानीय गोताखोर और SDRF टीम शव की तलाश में जुट गई जिसके बाद आकाश का शव नदी से बाहर निकाला गया जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है। युवक की पहचान पुलिस लाइन निवासी 20 वर्षीय आकाश और सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर निवासी 21 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि अहियापुर थाना क्षेत्र के संगमघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में नहाने पहुंचे दो दोस्त अचानक नदी में डूब गये। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि आकाश का चयन सेना की बहाली में हो गया था। स्थानीय नाविकों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद नदी से एक लाश को बाहर निकाला जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है। 


घटना के एक घंटे तक जब एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची तब आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची अहियापुर थाने की पुलिस ने काफी मशक्त के बाद यातायात को बहाल कराया। दो घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने आकाश नामक युवक का शव नदी से खोज निकाला। जबकि दूसरे युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। 



बताया यह भी जाता है कि पुलिस लाइन मैदान में सेना बहाली की तैयारी कर रहे सात दोस्त सोमवार को संगमघाट पुल के पास बालू पर दौड़ने पहुंचे थे। दौड़ने के बाद सातों नदीं में नहाने चले गये। इस दौरान संतोष और आकाश गहरे पानी में समा गये। जब अन्य साथियों ने शोर मचाया तब लोग इक्ट्ठा हुए लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें