ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में सुरक्षाकर्मी की मौत के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने किया NH जाम

Bihar News: कांटी थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर के पास NH-27 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रंजीत मिश्रा की मौत। पुलिस कार्रवाई में जुटी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में NH-27 पर सरमस्तपुर के पास देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में थर्मल कॉलोनी के सुरक्षाकर्मी की जान चली गई है। ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार रंजीत मिश्रा को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे मौके पर ही घायल हो गए।


रंजीत वैशाली जिले के निवासी थे और कांटी थर्मल प्लांट कॉलोनी में निजी एजेंसी के माध्यम से सुरक्षा गार्ड का काम करते थे। उनका अपना डेरा सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा मंदिर के पास था। हादसे के समय वे ड्यूटी खत्म कर डेरे की ओर जा रहे थे।


हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए और सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे NH-27 पर करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल रंजीत को सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।


कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है और हादसे में शामिल वाहन जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल और और इलाके के लोग सदमें में हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें